कौआकोल में मलेरिया का कहर

Published at :21 Mar 2015 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
कौआकोल में मलेरिया का कहर

कौआकोल : कौआकोल में मलेरिया का कहर शुरू हो गया है. प्रखंड के जंगली इलाकों बरौन, बाजितपुर, मंङिाला, बिंदीचक, नावाडीह, गायघाट, ङिालार व भोरमबाग आदि गांवों में मलेरिया लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. इन क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग मलेरिया की चपेट में आ चुके हैं. सिर्फ बरौन गांव […]

विज्ञापन
कौआकोल : कौआकोल में मलेरिया का कहर शुरू हो गया है. प्रखंड के जंगली इलाकों बरौन, बाजितपुर, मंङिाला, बिंदीचक, नावाडीह, गायघाट, ङिालार व भोरमबाग आदि गांवों में मलेरिया लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. इन क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग मलेरिया की चपेट में आ चुके हैं.
सिर्फ बरौन गांव के ही चितरंजन सिंह, वीरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, रामवीर सिंह व वीरेंद्र सिंह की दो बेटियां मलेरिया की चपेट में हैं. इनका इलाज निजी क्लिनिकों में चल रहा है. इस साल मलेरिया निरोधक दवा का छिड़काव नहीं होने से इस रोग का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. अगर तत्काल इस पर रोक थाम का उचित उपाय नहीं किये गये तो कभी भी यह रोग महामारी का रूप ले सकता है. क्षेत्र के लोगों ने सिविल सजर्न से कौआकोल में मलेरिया निरोधक दवा का छिड़काव करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन