जंतर-मंतर पर धरना देकर लौटे प्रोफेसर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Mar 2015 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

हिसुआ : अखिल भारतीय विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर टीएस कॉलेज के शिक्षक, प्रोफेसर व महासंघ के अधिकारी आदि लौटे हैं. महासंघ के जोनल सचिव प्रोफेसर अंजनी कुमार के नेतृत्व में टीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य गणोश शर्मा, प्रो शंभु शरण सिंह, प्रो शैलेंद्र कुमार, प्रो […]
विज्ञापन
हिसुआ : अखिल भारतीय विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर टीएस कॉलेज के शिक्षक, प्रोफेसर व महासंघ के अधिकारी आदि लौटे हैं. महासंघ के जोनल सचिव प्रोफेसर अंजनी कुमार के नेतृत्व में टीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य गणोश शर्मा, प्रो शंभु शरण सिंह, प्रो शैलेंद्र कुमार, प्रो राजाराम पासवान, केएलएस कॉलेज के डॉ विनोद कुमार, मोहम्मद अंसारी व एसएन सिन्हा कॉलेज, वारिसलीगंज के प्रो नरेंद्र कुमार आदि दिल्ली गये थे.
13 मार्च को धरना देने के बाद पार्लियामेंट थाने में गिरफ्तारी दी. आंदोलन में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के जुटे थे. 14 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी हुई. इसमें आगे की संघर्ष की रणनीति तय की गयी. गौरतलब है कि विश्वविद्यालय व कॉलेज के शिक्षकों के साथ दमनात्मक कार्रवाई व आठ सूत्री मांग को लेकर धरना व गिरफ्तारी देने का कार्यक्रम था.
जोनल सचिव प्रोफेसर अंजनी कुमार ने बताया कि पहले अभियान चला कर लगभग पांच लाख शिक्षकों का हस्ताक्षर मांग पत्र सौंपने, जुलाई में हड़ताल कर सांसदों को मांग का ज्ञापन दिया जायेगा. बैठक में बिहार के सैकड़ों प्रोफेसरों ने भाग लिया और यहां के शिक्षकों के साथ सरकार के रवैया पर भी जम कर आक्रोश व्यक्त किया गया. महासंघ ने चेतावनी दी है कि जुलाई, 2015 तक मांगे नहीं मानी गयी तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




