निरीक्षण में पीएचसी से गायब मिले डॉक्टर

Published at :09 Jan 2015 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
निरीक्षण में पीएचसी से गायब मिले डॉक्टर

नरहट/नवादा : गुरुवार को सिविल सजर्न डॉ एमपी शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरहट का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपस्थित पंजी, कौन-कौन दवा उपलब्ध है. इसकी जानकारी के साथ दवा को सूचीबद्ध करने समेत कई आवश्यक जानकारी व दिशा निर्देश चिकित्सा प्रभारी डॉ राम प्रवेश प्रसाद को दिया़ इस दौरान […]

विज्ञापन
नरहट/नवादा : गुरुवार को सिविल सजर्न डॉ एमपी शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरहट का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपस्थित पंजी, कौन-कौन दवा उपलब्ध है.
इसकी जानकारी के साथ दवा को सूचीबद्ध करने समेत कई आवश्यक जानकारी व दिशा निर्देश चिकित्सा प्रभारी डॉ राम प्रवेश प्रसाद को दिया़ इस दौरान डॉ राम कुमार के गायब मिले. उनके बारे में बताया गया कि वह बराबर गायब ही रहते हैं. इससे अस्पताल की विधि व्यवस्था पर हमेशा सवालिया निशान खड़ा होते रहता है. इनको जिले में डेपुटेशन करने की मांग अस्पताल प्रबंधन ने सीएस से की. फिलहाल गायब रहने के कारण उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है.
डॉ श्रीमती आरती अर्चना की उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर लगातार खाली था़ उनके बारे में बताया गया कि उनका अनुबंध दिसंबर में ही समाप्त हो गया है़ हालांकि, सीएस ने बताया कि इसकी जानकारी उनको नहीं है. सीएस ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आदर्श गांव खनवां में 10 जनवरी को लगने वाले जनता के दरबार में कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में बताया़ वहां उस दिन विकलांग शिविर लगाया जायेगा.
एपीएचसी खनवां में विशेष साफ-सफाई व दवा के साथ हमेशा डॉक्टर को वहां रहने के लिए कहा गया़ एएनएम विभा कुमारी ने सीएस से की कि काशीचक पीएचसी से उनका सर्विस बुक नहीं भेजा गया है़ सीएस ने प्रभारी को विभागीय चिट्ठी के द्वारा सर्विस बुक मंगाने की बतायी. दस दौरान जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ जगदीश शर्मा मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन