मतदाता दिवस पर 10 हजार वोटरों को मिलेगा इपिक

नवादा कार्यालय: पांचवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जायेगा. इसको लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. 25 जनवरी को होनेवाली मतदाता जागरूकता दिवस पर 10 हजार मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिये जाने की तैयारी है. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्रा ने बताया कि इसमें पांच हजार नव […]
सभी नव पंजीकृत मतदाताओं को बूथों पर शपथ भी दिलायी जायेगी. उन्होंने कहा कि नव पंजीकृत मतदाताओं को इपिक देने के लिए निर्माण कार्य पूरा करने की तैयारी की जा रही है. फरवरी तक जिले भर में 81 हजार आठ इपिक कार्ड वितरित करने का लक्ष्य है.
इपिक निर्माण का कार्य डीआरडीए में किया जाना है. जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता को लेकर प्रभातफेरी, वेबकास्टिंग, बैच, टोपी व नुक्कड़ नाटक की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव के दौरान 20 हजार इपिक कार्ड बना था, उसे सभी प्रखंडों के बीएलओ को भेज दिया गया है. 15 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि सतत प्रक्रिया के तहत 25 जनवरी को नये मतदाता संबंधित बीएलओ को आवेदन दे सकते हैं. साथ ही नाम हटाने, संशोधन का भी आवेदन लोग दे सकते हैं. मतदाता दिवस पर सहज निबंधन व सहज संशोधन की व्यवस्था होने की बात कहीं. गौरतलब है कि 25 जनवरी को ही चुनाव आयोग का गठन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




