गिरफ्तार विक्की के पास था पीएनबी का नक्शा

बैंक में आता था कंप्यूटर रिपेयरिंग करने पुलिस ने शहर के कई बंटी को किया था गिरफ्तार 80-90 लाख लूट की थी योजनानवादा (कार्यालय) पश्चिम बंगाल और नवादा पुलिस की सूझ-बूझ ने पीएनबी बैंक की मुख्य शाखा को लुटने से बचा लिया है. शनिवार की रात को बैंक का ताला तोड़ कर 80 से 90 […]
बैंक में आता था कंप्यूटर रिपेयरिंग करने पुलिस ने शहर के कई बंटी को किया था गिरफ्तार 80-90 लाख लूट की थी योजनानवादा (कार्यालय) पश्चिम बंगाल और नवादा पुलिस की सूझ-बूझ ने पीएनबी बैंक की मुख्य शाखा को लुटने से बचा लिया है. शनिवार की रात को बैंक का ताला तोड़ कर 80 से 90 लाख रुपये की लूट की योजना थी. नवादा के गिरफ्तार विक्की उर्फ हिमांशु कुमार इस बैंक में अक्सर कंप्यूटर रिपेयरिंग के लिये जाता था, जिसने बैंक का पूरा ढांचा एक नक्शा के माध्यम से तैयार कर चुका था. बैंक में कहां गार्ड रहता है कहां तिजोरी है तथा कैसे-कैसे प्रवेश करना है, इसका समुचित ढांचा बना रखा था. एसपी ने बताया कि दोनों अपराधी विक्की और बंटी की गिरफ्तारी उसके घर से की गयी. उसके बाद ऑन लाइन लेकर अंतरराजीय गिरोह का परदाफाश किया गया. शहर के अंदर बंटी नामक कई लोगों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गयी था. लेकिन, जैसे ही सही बंटी के कारनामों का खुलासा हुआ लोग भौंचक रह गये. गौरतलब हो कि इस जिला में सेंट्रल बैंक मुख्य शाखा में कई वर्ष पूर्व भी दिन दहाड़े लूट की घटना हो चुकी है. इस उद्भेदन के बाद जिले के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था चुनौती बन गया है. हालांकि अंतरराजीय गिरोह के परदाफाश से अपराधियों में दहशत व्याप्त हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




