जमीन संबंधी विवाद में पीट कर एक की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2015 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

अकबरपुर (नवादा) : खतरिया माधोपुर गांव में पुराने जमीन विवाद में दो पक्षों में कहा-सुनी के दौरान कुछ लोगों ने शुक्रवार को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. इस मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही […]
विज्ञापन
अकबरपुर (नवादा) : खतरिया माधोपुर गांव में पुराने जमीन विवाद में दो पक्षों में कहा-सुनी के दौरान कुछ लोगों ने शुक्रवार को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. इस मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. माधोपुर गांव के भोला यादव व विनोद के बीच जमीन को ले विवाद था.
इसी मामले में शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो रही थी. बाद में दोनों पक्षों की महिलाएं भी उलझ गयीं. इसी दौरान भोलायादव सहित पांच अन्य लोगों ने विनोद यादव के पिता पोखन यादव को पीट-पीट कर जख्मी कर दिया. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




