हरिश्चंद्र स्टेडियम में बनेगा जिमखाना

Published at :31 Dec 2014 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
हरिश्चंद्र स्टेडियम में बनेगा जिमखाना

नवादा (नगर): खिलाड़ियों के फिटनेश की बेहतरी के लिए 19 लाख 95 हजार रुपये की लागत से अप-टू-डेट जिमखाना का निर्माण कराया जायेगा. शहर के हरिश्चंद्र स्टेडियम के परिसर में बनने वाले जिमखाना में खिलाड़ी मुफ्त में फिटनेश ट्रेनर के सहयोग से जिम का लाभ उठा सकेंगे. सदर एसडीओ राजेश कुमार ने इसकी घोषणा करते […]

विज्ञापन

नवादा (नगर): खिलाड़ियों के फिटनेश की बेहतरी के लिए 19 लाख 95 हजार रुपये की लागत से अप-टू-डेट जिमखाना का निर्माण कराया जायेगा. शहर के हरिश्चंद्र स्टेडियम के परिसर में बनने वाले जिमखाना में खिलाड़ी मुफ्त में फिटनेश ट्रेनर के सहयोग से जिम का लाभ उठा सकेंगे.

सदर एसडीओ राजेश कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि एक वर्ष में हरिश्चंद्र स्टेडियम में सभी तरह के खेलों के लिए आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. जिमखाना का शिलान्यास डीएम ललन जी बुधवार को करेंगे. मंगलवार को निर्माण स्थल का मुआयना करते हुए सदर एसडीओ भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता ने जिमखाना के नक्शा आदि पर चर्चा किया. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि जिमखाना के लिए बड़ा हॉल, एक कमरा व शौचालय का निर्माण कराया जाना है. निर्माण को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जायेगा.

स्थल का मुआयना कर ले आउट का कार्य कर दिया गया है. बुधवार को डीएम ललन जी साढ़े 11 बजे जिमखाना का शिलान्यास करेंगे. मौके पर खेलप्रेमी श्रवण कुमार वर्णवाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम कुमार, संतोष कुमार वर्मा, खेल शिक्षक शिवकुमार प्रसाद, अलखदेव प्रसाद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन