200 लीटर देसी शराब व बाइक जब्त, कारोबारी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
200 लीटर देसी शराब व बाइक जब्त, कारोबारी गिरफ्तार

NAWADA NEWS.मेसकौर पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रफीगंज मोड़ के पास से 200 लीटर देसी शराब व बाइक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेसकौर

मेसकौर पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रफीगंज मोड़ के पास से 200 लीटर देसी शराब व बाइक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. मेसकौर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि रफीगंज के पास शराब कारोबारी भारी मात्रा में बाइक पर लोड कर देसी शराब लेकर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस को देख कर बाइक सवार युवक वाहन छोड़ कर फरार होने की कोशिश की. लेकिन , पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बाइक पर लोड 200 लीटर देसी शराब व बाइक के साथ कारोबारी को थाना लाया गया. कारोबारी की पहचान परनाडाबर थाना के हरनारयणपुर के मनीष कुमार पिता नरेश प्रसाद के रूप में हुई. कारोबारी को जांच के बाद न्यायिक हिरासत में नवादा भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन