सैकड़ों शिक्षक आंदोलन में लिये भाग
Updated at : 06 Sep 2019 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : शिक्षा विभाग के निदेशक स्तर पर आदेश जारी करने के बाद भी जिले के सैकड़ों शिक्षक पटना में होनेवाले शिक्षक प्रदर्शन में भाग लिये. बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर जिला इकाई के सैकड़ों शिक्षक एक दिवसीय हड़ताल सह वेदना प्रदर्शन के लिए पटना रवाना हुए . पांच सितंबर को […]
विज्ञापन
नवादा : शिक्षा विभाग के निदेशक स्तर पर आदेश जारी करने के बाद भी जिले के सैकड़ों शिक्षक पटना में होनेवाले शिक्षक प्रदर्शन में भाग लिये. बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर जिला इकाई के सैकड़ों शिक्षक एक दिवसीय हड़ताल सह वेदना प्रदर्शन के लिए पटना रवाना हुए .
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन को रोकने के लिए राज्य के प्राथमिक व माध्यमिक निदेशक के द्वारा सख्त आदेश देते हुए पत्र जारी किया गया था. जिलास्तर पर उस पत्र के आलोक में सभी 14 प्रखंडों के स्कूलों में मॉनीटरिंग के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य डीपीओ स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गयी है.
सड़कों पर उतर कर शिक्षकों ने दिखायी वेदना : गांधी मैदान में होनेवाले प्रदर्शन स्थल को रद्द करने के बाद पटना प्रशासन द्वारा गर्दनीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम को आंदोलन के शिक्षकों को उपलब्ध कराया गया है. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ व राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर हमारा संघर्ष जारी है. राज्य सरकार शिक्षक विरोधी काम करने पर तुली है.
शिक्षक दिवस के दिन भी स्कूलों में शिक्षा देनेवाले शिक्षक आज सड़कों पर उतर कर अपनी वेदना दिखाने के लिए बाध्य हुए है. लोगों ने कहा कि पटना एकत्रित हो मुंह पर काली पट्टी बांध कर शांति पूर्वक वेदना प्रदर्शन करेंगे. समान काम के बदले समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को रखेंगे. सरकार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर तुगलकी फरमान जारी किया है कि इस दिन शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है.
इसको लेकर शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है और वे आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं. शिक्षक कुलेश्वर मेहता, डॉ पद्म प्रबोध,डॉ कारू रजक, अभ्यानंद कुमार, जयंत कुमार मुकुल, रियासत अली अंजुम, नवलेश कुमार, ओंकार मांझी,राजन कुमार, प्रशांत कुमार, रामअवधेश कुमार, नीरज कुमार, दुष्यंत कुमार, रामानंद कुमार, कौशलेंद्र कुमार, शिव पासवान, विश्वजीत कुमार, रूपेश कुमार, विवेक कुमार व अन्य शिक्षक आंदोलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




