बिहार : नवादा में ट्रैक्टर पलट जाने से दो की मौत, 2 अन्य घायल

नवादा : बिहार के नवादा जिले के कादरगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत घोसटावां गांव के निकट एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 2 अन्य घायल हो गये. नवादा सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के नाम घोसटावां […]
नवादा : बिहार के नवादा जिले के कादरगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत घोसटावां गांव के निकट एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 2 अन्य घायल हो गये. नवादा सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के नाम घोसटावां गांव निवासी पंकज कुमार (30) और कृष्णा पंडित (40) हैं.
शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल लाया गया है. सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20,000 रुपये की नगद सहायता राशि और कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि उपलब्ध करायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










