हाइवे पर कार से 125 बोतल विदेशी शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

NAWADA NEWS.एनएच-20 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकड़िया मोड़ के पास पुलिस ने एक ब्रेजा कार से 125 बोतल विदेशी शराब जब्त की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय एनएच-20 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकड़िया मोड़ के पास पुलिस ने एक ब्रेजा कार से 125 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. मौके से वाहन चालक सह शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के विजवन गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-20 के रास्ते शराब की खेप ले जायी जा रही है. इसके बाद पकड़िया मोड़ के पास नाका लगाकर एक ब्रेजा वाहन को रोका गया. तलाशी के दौरान वाहन से किंगफिशर ब्रांड की 90 बोतल और मैजिक मूवमेंट ब्रांड की 35 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. कुल 125 बोतल शराब की मात्रा 58.125 लीटर आंकी गयी है. थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने स्वीकार किया है कि वह झारखंड से शराब लेकर बिहारशरीफ जा रहा था. पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है. मध निषेध उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड-बिहार को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजपथ पर लगातार विदेशी शराब की खेप पकड़ी जा रही है. होली त्योहार को देखते हुए तस्कर बड़ी मात्रा में शराब की आपूर्ति करने में लगे हैं. लगातार हो रही बरामदगी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन