कई रूट के लिए नहीं मिल रही है टिकट

Updated at : 02 Aug 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
कई रूट के लिए नहीं मिल रही है टिकट

परेशानी से बचने को आम यात्री टिकट करा रहे कैंसल नवादा नगर : रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर लगी लंबी भीड़ से आम यात्री बेहाल हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्नीशियन व अन्य पदों पर बहाली के लिए परीक्षा सेंटर हैदराबाद सहित देश के अन्य बड़े शहरों में बनाये जाने के कारण ट्रेन की […]

विज्ञापन

परेशानी से बचने को आम यात्री टिकट करा रहे कैंसल

नवादा नगर : रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर लगी लंबी भीड़ से आम यात्री बेहाल हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्नीशियन व अन्य पदों पर बहाली के लिए परीक्षा सेंटर हैदराबाद सहित देश के अन्य बड़े शहरों में बनाये जाने के कारण ट्रेन की यात्रा के लिए रिजर्वेशन टिकट लेनेवाले दूसरे पैसेंजरों को दिक्कत हो रही है. सामान्य रूप से नवादा रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 100 टिकट बनाये जाते हैं. रेलवे की परीक्षा को लेकर इन दिनों रिजर्वेशन काउंटर पर लंबी लाइन लग रही है.
सुबह काउंटर खुलने के पहले से ही लोग लाइनों में लग कर टिकट कटाने की जद्दोजहद करते दिख रहे हैं. खासकर परीक्षा के लिए एससी-एसटी कोटा से रेलवे पास पानेवाले विद्यार्थियों की संख्या इसमें अधिक है. रेलवे पास पानेवाले परीक्षार्थियों की लाइन से सामान्य यात्रियों को टिकट लेने में दिक्कत आ रही है.घंटों लाइन में लगने के बाद भी टिकट नहीं मिल रहा है.
नो रूम का लगा बोर्ड
रेलवे टिकट पाने के लिए लोगों को जूझना पड़ रहा है. रिजर्वेशन की बात, तो दूर वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है. कई ट्रेनों में, तो नो रूम का बोर्ड लगा दिया गया है. जिले के परीक्षार्थियों का सेंटर हैदराबाद बनाया गया है. जबकि दूसरे जिलों के लिए बनाये गये सेंटर देखे तो चेन्नई, चंडीगढ़, दिल्ली आदि शहरों में परीक्षा केंद्र बने हैं. बड़े शहरों में परीक्षा सेंटर होने से सामान्य यात्रियों को इन रूटों में जाने के लिए टिकट नहीं मिल पा रहा है. नौ अगस्त से होनेवाली परीक्षा को देखते हुए कई लोग भीड़ से बचने के लिए अपनी यात्रा कैंसिल करा रहे हैं. टिकट काउंटर के अलावा नेट से भी टिकट बनाने में परेशानी हो रही है. रेलपास के अलावा अन्य परीक्षार्थी भी टिकट बनाने का प्रयास कर रहे हैं. खासकर लड़कियों को टिकट बनवाने के लिए दिक्कत आ रही है. सुबह से देर शाम तक काउंटर पर लोगों की भीड़ रहती है़ इससे आम यात्री भी परेशान हो रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन