बीच सड़क पर फिल्मी स्टाइल में मजनू की लात-घूंसों से पिटाई के बाद भीड़ ने…

Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ :बिहारके बिहारशरीफ में सरेआम बीच सड़क पर मजनू बने युवक की पिटाई कर दी गयी. लोग लात-घूंसों से मजनू बने युवक की धुनाई कर रहे थे. दरअसल, फिल्मी स्टाइल में यह सभी दृश्य स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र के मैदान के समीप दिखा. ऐसे में दर्जनों लोग तमाशाबीन भी बनें. कई राहगीर भी मजनू पर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ :बिहारके बिहारशरीफ में सरेआम बीच सड़क पर मजनू बने युवक की पिटाई कर दी गयी. लोग लात-घूंसों से मजनू बने युवक की धुनाई कर रहे थे. दरअसल, फिल्मी स्टाइल में यह सभी दृश्य स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र के मैदान के समीप दिखा. ऐसे में दर्जनों लोग तमाशाबीन भी बनें. कई राहगीर भी मजनू पर हाथ साफ कर खिसकते देखे गये. सबकुछ फिल्मी स्टाइल में चल रहा था. मजनू अपने सच्चे प्यार की दुहाई दे रहा था. लोगों से खुद को छोड़ने के लिए आरजू विनती कर रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी बीच किसी राहगीर ने इसकी सूचना बिहार थाना पुलिस को दी. मोबाइल से सूचना पाकर छेड़खानी के शिकार किशोरी के परिजन भी पहुंचे. इसके बाद मजनू युवक को थाना पुलिस को सौंप दिया गया. इस मामले में परिजनों ने प्राथमिकी के लिए बिहार थाना में आवेदन दिया है. इधर, बिहार थानाध्यक्ष आरके मजूमदार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है.

पड़ोसी हैं आरोपित व पीड़िता किशोरी

आरोपी युवक मिठू यादव एवं पीड़िता किशोरी एक-दूसरे के पड़ोसी हैं. दोनों बिहार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के है. परिजनों ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उनकी पुत्री का पीछा कर चुका है. अक्सर आरोपी मेरी पुत्री का पीछा करते हुए उसके कोचिंग तक पहुंच जाता था. एक बार आरोपी युवक के घरवालों को भी इसकी सूचना देकर चेतावनी दी गयी थी. लेकिन, आरोपी युवक अपने ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. रविवार को आरोपी ने तो हद कर दी और स्थानीय श्रम ��ल्याण केंद्र के पास मेरी पुत्री से छेड़खानी करने लगा. तब लोगों ने मजनू युवक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें… प्रेमी संग शादी के लिए घर से गायब हुई थी युवती, जब हुई गर्भवती तो …

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन