नवादा में लोन ठगी करने वाले 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 15 मोबाइल और डेटा बरामद

Updated:
विज्ञापन

प्रेसवार्ता करते एसडीपीओ. | Prabhat Khabar Network

वारिसलीगंज पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 मोबाइल फोन और डेटा बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

Nawada News: जिले में तेजी से पांव पसार रहे साइबर अपराध के नेटवर्क पर पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है. पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव धीमान के सख्त निर्देश पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत वारिसलीगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर कुल सात शातिर साइबर अपराधियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए अपराधियों के पास से ठगी के खेल में इस्तेमाल किए जा रहे 15 कीमती एंड्रॉयड स्मार्टफोन और भारी मात्रा में ग्राहकों का डेटा बरामद कर जब्त कर लिया है. पकरीबरावां एसडीपीओ (SDPO) सुजय विद्यार्थी ने मंगलवार को वारिसलीगंज थाना सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में इस गिरोह के खुलासे की पूरी जानकारी दी.

चकवाय ईंट भट्ठा, गौसपुर और चैनपुरा बगीचे में हुई छापेमारी

एसडीपीओ ने बताया कि साइबर ठगों की सक्रियता की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुनियोजित तरीके से वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गुप्त ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की:

  • चकवाय पंचायत स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप से 3 साइबर अपराधियों को पकड़ा गया.
  • गौसपुर बगीचे में छिपकर ठगी कर रहे 2 अपराधियों को दबोचा गया.
  • चैनपुरा गांव स्थित बगीचे से 2 अन्य साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया.

फाइनेंस कंपनियों के नाम पर आसान लोन का देते थे झांसा

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वारिसलीगंज के चकवाय निवासी गौरव कुमार व शुभम कुमार, मसुदा निवासी सन्टु कुमार, चैनपुरा निवासी सौरभ कुमार, अपसढ़ निवासी साहिल कुमार, कादिरगंज के गोयठाडीह निवासी कन्हैया कुमार और कौआकोल के रामपुर बलुआ निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है.

कड़ाई से पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया. उन्होंने स्वीकार किया कि वे बजाज और रिलायंस फाइनेंस सहित विभिन्न नामी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर जैसा नेटवर्क चलाते थे. ये अपराधी कम ब्याज पर तुरंत पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर देश-विदेश के सीधे-सादे लोगों से प्रोसेसिंग फीस और बीमा शुल्क के नाम पर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करते थे.

साइबर नेटवर्क की जड़ों को उखाड़ने तक जारी रहेगा अभियान

एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने दो टूक शब्दों में कहा कि जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और पुलिस की यह विशेष छापेमारी आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी सहित पुलिस टीम के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: नवादा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत से शराब लेकर पहुंचे दो नाबालिग पकड़े गये, 11.7 लीटर शराब बरामद


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन