ePaper

युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को मिली 10 साल कारावास की सजा

Updated at : 22 Apr 2018 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को मिली 10 साल कारावास की सजा

नवादा : बिहार के नवादा जिले की एक अदालत ने एक युवती का अपहरण कर उसका दुष्कर्म करने के आरोपी एक व्यक्ति को आज 10 साल कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. मामला वर्ष 2015 का है. पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश ओपी श्रीवास्तव ने एक युवती का अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी […]

विज्ञापन

नवादा : बिहार के नवादा जिले की एक अदालत ने एक युवती का अपहरण कर उसका दुष्कर्म करने के आरोपी एक व्यक्ति को आज 10 साल कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी. मामला वर्ष 2015 का है. पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश ओपी श्रीवास्तव ने एक युवती का अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी विपिन राजवंशी को आज सजा सुनायी.

विपिनराजवंशी पर आरोप है कि उसने4 दिसंबर 2015 को गरडीह गंगा थाना अंतर्गत नारदीड गांव की एक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया. सहायक लोक अभियोजक राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में युवती ने 6 दिसंबर 2015 को नारदीगंज थाने में अपहरण और दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन