नालंदा: झपकी आने से दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
Bihar Sharif Road Accident :

अस्पताल में भर्ती चालक.

Bihar Sharif Road Accident : हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान विनोद गिरी और उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Bihar Sharif Road Accident : बिहारशरीफ–दनियावां मुख्य मार्ग पर गुरुवार अहले सुबह नूरसराय थाना क्षेत्र के अंधना मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रक दूसरे के ऊपर चढ़ गया.

इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान विनोद गिरी और उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है.

एक फतुआ की ओर जा रहा था

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक तिलैया से फतुहा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा बिहारशरीफ की तरफ आ रहा था. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई हो सकती है.

घटना की सूचना मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल चालकों को बाहर निकालकर नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

क्रेन से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाया गया

हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. बाद में पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एएसआई शंभू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था. वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे पढ़ें. शेखपुरा: कोर्ट ने अस्पताल अधीक्षक को किया तलब, कहा–न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन