अब रेलवे स्टेशन में बदलेगा बिहार का यह फ्लैग स्टेशन, बेहतर रेल कनेक्टिविटी के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Published by : Rani Thakur Updated At : 14 Sep 2025 2:19 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Railway News: बिहार के नालंदा जिले के एकंगरसराय फ्लैग स्टेशन के दिन बहुत जल्द बदलने वाले हैं. सालों की प्रतिक्षा के बाद इस फ्लैग स्टेशन को पूर्ण रूप से रेलवे स्टेशन में परिवर्तित करने की योजना अब मूर्त रूप लेने जा रही है. रेलवे ने इस परियोजना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होने वाला है.

विज्ञापन

Railway News: बिहार के नालंदा जिले के एकंगरसराय फ्लैग स्टेशन के दिन बहुत जल्द बदलने वाले हैं. सालों की प्रतिक्षा के बाद इस फ्लैग स्टेशन को पूर्ण रूप से रेलवे स्टेशन में परिवर्तित करने की योजना अब मूर्त रूप लेने जा रही है. रेलवे ने इस परियोजना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होने वाला है. इस परियोजना से न सिर्फ स्थानीय लोगों को बेहतर रेल सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को भी नया आयाम मिलेगा.

मैपिंग और डिजाइन का काम पूरा

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने इस परियोजना के लिए मैपिंग और डिजाइन का काम पूरा कर लिया है. इस नवनिर्मित स्टेशन में दो आधुनिक प्लेटफॉर्म और चार ट्रैक लाइनें बनेंगी. इसके अलावा इस स्टेशन पर कई सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी, जो यात्रियों के लिए सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेंगी.

दो प्लेटफॉर्म और चार ट्रैक

इस स्टेशन में दो प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे, जिनमें से प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पश्चिम में लाइन नंबर 1 और पूर्व में लाइन नंबर 2 होगी, जो मुख्य लाइन होगी. वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पश्चिम में लाइन नंबर 3 होगी, जिसे लूप लाइन के रूप में जाना जाएग. इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पूर्व में एक सेंटिंग लाइन भी बनाई जाएगी, जिसका उपयोग आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा.

नया स्टेशन भवन

इसके अलावा पुराने टेलीफोन भवन की जगह पर 36.00 x 10.00 मीटर का एक आधुनिक स्टेशन भवन बनाया जाएगा. यात्रियों की सुविधा के लिए यह भवन सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस होगा.

वेटिंग हॉल और टिकट काउंटर

लाइन नंबर 1 के पश्चिम में 16.7 x 7.40 मीटर का एक बड़ा वेटिंग हॉल बनाया जाएगा. इसके साथ ही एक नया टिकट बुकिंग ऑफिस भी बनेगी, जिससे यात्रियों की टिकट बुकिंग प्रक्रिया आसान हो जाएगी.

पार्किंग और अन्य सुविधाएं

स्टेशन परिसर में पार्किंग क्षेत्र और वेटिंग रूम की भी व्यवस्था रहेगी, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो. परिसर की घेराबंदी भी रहेगी,  जिससे सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

लूप लाइन का निर्माण

इसके लूप लाइन का डिजाइन तैयार हो चुका है, जो स्टेशन की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा और ट्रेनों के संचालन को और सुगम बनाएगा.

बनेगा अस्थायी डायवर्सन

इस परियोजना के तहत रेलवे क्रॉसिंग के दक्षिण दिशा में एक अस्थायी डायवर्सन बनाया जाएगा. यह डायवर्सन अंडर बाईपास के निर्माण से पहले तैयार होगा, ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या से बचा जा सके. राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर बाईपास सड़क को चालू करने के बाद ही अंडर बाईपास का निर्माण शुरू किया जाएगा. इससे बड़ी गाड़ियों को बाईपास के रास्ते से गुजरने में सुविधा होगी. साथ ही स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

स्थानीय लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि

एकंगरसराय फ्लैग स्टेशन का रेलवे स्टेशन में परिवर्तन न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा. यह स्टेशन नालंदा और आसपास के क्षेत्रों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. इससे  व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही नई सुविधाओं के साथ यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: राजगीर में यहां बनेगा केंद्रीय विद्यालय, पांच एकड़ जमीन पर होगा निर्माण

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन