CM Nitish: महिला कबड्डी विश्वकप के लिए बिहार कैबिनेट ने 8.25 करोड़ राशि की दी मंजूरी, 14 देशों की खिलाड़ी लेंगी हिस्सा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Feb 2025 9:07 PM
महिला कबड्डी विश्वकप
CM Nitish: बिहार कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में इस साल राजगीर में होने वाले महिला कबड्डी विश्वकप के लिए राशि की घोषणा की गई. इससे पहले 2012 में बिहार में महिला कबड्डी विश्वकप का आयोजन हुआ था.
CM Nitish: बिहार सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में मार्च 2025 राजगीर में होने वाले महिला कबड्डी विश्वकप के लिए 8.25 करोड़ राशि की मंजूरी दी. राजगीर के खेल अकादमी के इंडोर हॉल में यह प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी. इसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, नेपाल, पाकिस्तान, ईरान, इंडोनेसिया, श्रीलंका, थाइलैंड, पोलैंड, अर्जेंटीना, द. अफ्रीका की टीमें भाग लेंगी. पाकिस्तान की भी टीम हिस्सा ले सकती है. राज्य खेल प्राधिकरण के अनुसार टीमों के नाम अभी संभावित हैं. प्राधिकरण और कबड्डी फेडरेशन के बीच जैसे ही एमओयू होगा, तिथि की घोषणा कर दी जाएगी.

दूसरी बार बिहार में हो रहा है महिला कबड्डी विश्वकप का आयोजन
पहली बार बिहार में विश्वकप कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 2012 में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ था. फाइनल में भारत ने ईरान को हराकर विश्व कप जीता. फिर 13 साल बाद बिहार को मेजबानी का मौका मिला है. इस बार नए नवेले राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इसका आयोजन हो रहा है. बता दें कि राजगीर खेल परिसर में इनडोर और आउटडोर खेल के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
बिहार की तजा खबरों के लिए क्लिक करें
दिसम्बर 2024 में निरिक्षण करने आये थे अंतरराष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष
विश्वकप कबड्डी चैंपियनशिप आयोजन के सिलसिले में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष और एशियन कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष दिसम्बर 2024 में ईरान से बिहार पहुंचे थे. उस वक्त दोनों अधिकारियों ने बिहार खेल प्राधिकरण (BSSA) के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण से मुलाकात कर आयोजन पर विस्तार से चर्चा की थी. बता दें कि महिला कबड्डी विश्व कप आयोजन राजगीर खेल परिसर के इनडोर हॉल में होगा़. इसमें पांच हजार दर्शक बैठ सकते हैं. टीमों के रहने और खाने की व्यवस्था खेल परिसर के हॉस्टल में रहेगी.
इसे भी पढ़ें: 53 करोड़ की लागत से पश्चिमी चंपारण में होगा स्टेडियम का पुनर्निर्माण, सीएम नीतीश ने पूरा किया वादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










