Bihar: पावापुरी मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन भी काम ठप, पिटाई से नाराज डॉक्टर हैं हड़ताल पर
25 Dec 2020 PMCH Me Junior Doctor ka Hartal
Bihar: डॉक्टर की पिटाई के विरोध में चल रहे हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवा ठप है. अस्पताल अधीक्षक का दावा है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जायेगा.
Bihar: नालंदा. डॉक्टर की पिटाई के विरोध में दूसरे दिन भी पावापुरी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक हड़ताल पर हैं. अस्पताल में लगातार दूसरे दिन डॉक्टर और कर्मियों ने इमरजेंसी सेवा ठप कर रखा है. डॉक्टरों और कर्मियों की मांग है कि पिटाई करने वाले को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ़्तार किया जाये. ओपीडी सेवा के साथ साथ इमरजेंसी सेवा ठप रहने से गंभीर रोगी और उसके परिजनों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है.
आपके शहर में
जल्द मामला सुलझा लेने का दावा
इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि डॉक्टरों से बात किया जा रहा है. जल्द ही इलाज शुरू हो जाएगा. अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि डॉक्टर से पूछताछ की गयी है. उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था. उसकी जांच के बाद मौत की जानकारी दी गयी, तो हंगामा और मारपीट की गयी. यह घटना र्दुभाग्यपूर्ण है. चिकित्सकों से बातचीत कर जल्द ही इलाज शुरू करवा दिया जायेगा. वहीं आईएमए ने भी इस घटना की निंदा करते हुए गिरफ़्तारी की मांग की है.
Also Read: Sarhasa : बिहार के इस अनोखे मंदिर में ब्राह्मण नहीं होते पुरोहित, नाई कराते हैं पूजा
मरीज की मौत के बाद हुई थी मारपीट
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की शाम नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी सुनील सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था. उनकी मौत के बाद परिजन हंगामा करने लगे. उनका कहना था कि सीनियर डॉक्टर गायब थे. इलाज शुरू करने में देर हुई, इस वजह से उनकी मौत हो गयी. इसके बाद उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र देने की मांग की, तो चिकित्सक आनाकानी करने लगे. इसके बाद हंगामा बढ़ गया. डॉक्टरों का कहना था कि उनके साथ मारपीट की गयी, इस वजह से इमरजेंसी बंद करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए