Bihar Special Train: राजगीर से नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

Bihar train news
Bihar Special Train: बिहार में आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. नई दिल्ली से राजगीर के बीच एक विशेष द्वि-साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह सेवा 12 अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी.
Bihar Special Train: बिहार में आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. रेल मंत्रालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है. जिसमें लिखा गया है कि नई दिल्ली से राजगीर के बीच एक विशेष द्वि-साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह सेवा 12 अक्टूबर से 30 नवंबर 2024 तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी.
रात 9 बजे राजगीर पहुंचेगी यह ट्रेन
- ट्रेन संख्या 04070 (नई दिल्ली से राजगीर) – प्रत्येक शनिवार और मंगलवार की रात 12:20 बजे नई दिल्ली से खुलेगी और विभिन्न छोटे-बड़े स्टेशनों से होते हुए रात 9 बजे राजगीर स्टेशन पर पहुंचेगी.
- ट्रेन संख्या 04069 (राजगीर से नई दिल्ली)- प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को रात 10:50 बजे राजगीर से खुलेगी और नई दिल्ली स्टेशन पर अगली रात 11:10 बजे पहुंचेगी.
इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
ट्रेन मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रूकेगी, जिनमें गोविंदपुरी जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर जंक्शन और बिहार शरीफ जंक्शन शामिल हैं.
Also Read: बिहार में 24 घंटे में टूटे 7 तटबंध, 50 से अधिक सड़कें ध्वस्त, प्रशासन अलर्ट
यह ट्रेन पूरी तरह से होगी वातानुकूलित
बता दें कि यात्रियों की आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए, यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित होगी. इसमें फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे. टिकट बुकिंग के इच्छुक यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे प्रतिदिन सुबह 8 बजे आरक्षण की स्थिति देख लें. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष ट्रेन से न केवल तीर्थ यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि व्यापारियों और आम यात्रियों को भी त्योहारी सीजन में अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




