Bihar Flood: बिहार में 24 घंटे में टूटे 7 तटबंध, 50 से अधिक सड़कें ध्वस्त, प्रशासन अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Sep 2024 8:34 AM
Bihar Flood: नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद बिहार के 12 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. इन जिलों के 20 प्रखंडों के करीब 2 लाख आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है. यहां की हालात और भी गंभीर हो सकते हैं, क्योंकि नेपाल की ओर से छोड़ा गया पानी बिहार के मैदानी इलाकों में फैलने की संभावना बढ़ते जा रही है.
Bihar Flood: नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद बिहार के 12 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. इन जिलों के 20 प्रखंडों के करीब 2 लाख आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है. यहां की हालात और भी गंभीर हो सकते हैं, क्योंकि नेपाल की ओर से छोड़ा गया पानी बिहार के मैदानी इलाकों में फैलने की संभावना बढ़ते जा रही है. बता दें कि बिहार में बाढ़ से 50 से अधिक सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं.
इधर दरभंगा की बात करें तो देर रात 12:45 बजे किरतपुर प्रखंड के सहरसा सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित कोसी नदी का बांध भोगोल के सामने टूट गया. जिससे एक लाख की आबादी प्रभावित हुई है. रसियारी, किरतपुर, बगरस, दोहथा, जमालपुर, झगरुवा, कुबोल, ढागा, तरवारा, तेतरी, अमृतनगर, पखारिया, सिरसिया, रही टोल खतवारा, वर्दीपुर सिरनिया, लक्ष्मीपुर, भंडरिया, कदवारा, कटरिया, राम खेतरिया सहित कई गांव मुख्य रूप से प्रभावित हुए हैं. देर रात से ही डीएम सहित अन्य अधिकारी कैंप कर रहे हैं.
24 घंटे में टूटे 7 तटबंध
रविवार की रात दरभंगा के किरतपुर के भूगोल गांव के पास कोसी की उपधारा ने पश्चिमी तटबंध को तोड़ दिया. इसके पहले 9 घंटे में सीतामढ़ी और शिवहर जिले में बागमती नदी पर पांच जगहों पर तटबंध टूटे. फिर बगहा में चंपारण तटबंध भी टूटा. इस हालात को देखते हुए पश्चिम चंपारण जिले में 8 प्रखंडों के 58 स्कूलों को 2 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है.
बाढ़ का सबसे ज्यादा असर सुपौल और पश्चिमी चंपारण के इलाके में देखने को मिल रहा है. अररिया में भी बारिश और बाढ़ के कारण रेलवे ट्रैक के ऊपर से पानी बह रहा है. जिसकी वजह से कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इससे एक दिन में ही 200 से अधिक गांव की करीब 3.5 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई हैं. अगले 24 घंटे में बाढ़ का दायरा बढ़ने की संभावना है जिससे नए इलाकों में भी पानी फैलेगा.

Also Read: बिहार में गरज और तड़क के साथ बरसेगा बादल, इन पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
पश्चिम चंपारण में बाढ़ के पानी में दो दर्जन गांवों के लोग फंसे
पश्चिम चंपारण के योगापट्टी और बैरिया प्रखंड के दियारा इलाके में रविवार की शाम अचानक बाढ़ का पानी घुस गया. जिससे खुटवनिया जलरपुल, सिसवा मंगलपुर, नवलपुर, ढढ़वा, चमुखा और हरपुर मुजौना पंचायत के दो दर्जन गांवों के लोग फंसे हुए हैं. प्रशासन की ओर से 100 से ज्यादा परिवारों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है. लेकिन, करीब 900 लोगों के अभी भी फंसे होने की बात कही जा रही है. जिला में बाल्मीकि टाइगर रिजर्व से जानवर बाहर निकलने लगे हैं.
NDRF की 11 टीमें ऐक्टिव, 8 को रिजर्व में रखा गया
बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को NDRF के अधिकारियों के साथ बैठक की है. इस बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF की 11 टीमें काम कर रही हैं. 8 टीमों को रिजर्व में रखा गया है, जरूरत पड़ने पर पश्चिम बंगाल से भी टीम बुलाई जाएगी.
मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम के साथ की बैठक
दूसरी ओर कोसी और गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने संबंधित जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की. उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत शिविर, सामुदायिक रसोई और चिकित्सा शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. NDRF और SDRF की जिले में तैनाती को लेकर भी चर्चा हुई.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










