Bihar News: नालंदा में करंट लगने से महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 02 Nov 2024 2:18 PM
Bihar News: नालंदा में शनिवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. मृतक की पहचान चण्डी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी बुधन जमादार की 35 वर्षीय पत्नी रजिया देवी के रूप में की गई है. आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं.
Bihar News: नालंदा में शनिवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. मृतक की पहचान चण्डी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी बुधन जमादार की 35 वर्षीय पत्नी रजिया देवी के रूप में की गई है. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग के हथकट्टा मोड़ के पास रखकर सड़क जाम कर दिया है. परिजन प्रशासन से मुआवजा और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस घटना की सूचना मिलते ही चण्डी थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया.
आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम
परिजनों ने बताया कि रजिया देवी धान काटने के लिए धर्मपुर खंधा जा रही थी. तभी रास्ते में बोरिंग चलाने के लिए बिछाए गए बिजली तार के संपर्क में आ गई. जिसके बाद वह गंभीर रूप से झुलस गई. आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग के हथकट्टा मोड़ के पास रखकर और टायर जलाकर जाम कर दिया.
Also Read: पटना में ASI ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी, एकता भवन के बैरक में मिली लाश
परिजन कर रहे मुआवजे की मांग
घटना की सूचना मिलने पर चण्डी थानाध्यक्ष सुमन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि, परिजनों की मांग है कि जिस खेत में यह हादसा हुआ है, उस खेत के मालिक आश्रितों को मुआवजा दे. फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और सड़क जाम हटाने के प्रयास में जुटी हुई है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










