बिहार में दरोगा ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप
Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Jul 2025 8:03 AM
दारोगा की तस्वीर
Bihar News: बिहार के नालंदा में एक दारोगा ने खुद के सिर में अपनी ही सर्विस पिस्टल से गोली मार ली. मंगलवार शाम को हुई इस घटना के बाद पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया. इधर, पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी है.
Bihar News: बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां, एक दारोगा ने खुद के सिर में अपनी ही सर्विस पिस्टल से गोली मार ली. घटना मंगलवार देर शाम की है. जहां, जिले के हरनौत थाने में एएसआई राम पुकार यादव ने खुद को गोली मार ली. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल राम पुकार यादव को आनन-फानन में स्थानीय पुलिसकर्मी ने कल्याण बीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. यहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद पटना हायर सेंटर में रेफर कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
आनन-फानन में पहुंचे अन्य पुलिस अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-2 समेत अन्य पुलिस अधिकारी थाने में पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए. शाम 7 बजे के करीब नालंदा एसपी भारत सोनी भी हरनौत थाना पहुंचे. थाना परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. मुख्य गेट को बंद कर दिया गया. घटना को लेकर सदर एसडीपीओ 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि, थाना के पीछे बने बाथरूम की तरफ गोली चलने जैसी आवाज आने पर थाना में उपस्थित सभी पदाधिकारी दौड़कर गए. जिसके बाद देखा कि, सहायक पुलिस निरीक्षक राम पुकार यादव ने खुद को अपने ही सर्विस पिस्टल से गोली मार ली है.
पुलिस हर एक पहलुओं पर कर रही जांच
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने यह भी बताया कि, इलाज के लिए राम पुकार यादव को पटना ले जाया गया. जहां उनकी मौत हो गई. उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए IGIMS भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि, इस पूरी घटना को लेकर वरीय पुलिस अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं और मामले की गहन रूप से जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि, दारोगा ने खुदकुशी की कोशिश क्यों की. खैर, पुलिस इसे लेकर कई पहलुओं पर जांच कर रही है. इधर, इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. साथ ही साथी पुलिसकर्मी भी पूरी तरह से स्तब्ध हैं.
Also Read: Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में बन रहा ‘साइक्लोन’, बिहार में भी खूब तांडव मचाएगी बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










