नालंदा में शौचालय की टंकी में मिली डीजे संचालक की लाश, बुकिंग के नाम पर दूसरे गांव में ले गए, फिर की हत्या

सांकेतिक फोटो
Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिला में शौचालय टंकी से एक शव बरामद किया गया है. परिजनों का कहना है कि 15 सितंबर की रात को इस घटना को अंजाम दिया गया है. मृतक की पहचान दामोदर गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में की गई है.
Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिला में शौचालय टंकी से एक शव बरामद किया गया है. परिजनों का कहना है कि 15 सितंबर की रात को इस घटना को अंजाम दिया गया है. हिलसा थाना क्षेत्र की पुलिस ने 17 सितंबर को इस घटना को लेकर मामला दर्ज की. जिसके बाद छानबीन शुरू की तो लाश शौचालय की टंकी में मिली. मृतक की पहचान दामोदर गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में की गई है.
डेकोरेशन का कारोबारी था संतोष
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मृतक संतोष कुमार डेकोरेशन का कारोबार करता था. 15 सितंबर को मरांची गांव निवासी बिक्कू चौधरी डेकोरेशन का साटा बुक किए और अपने साथ संतोष और उसके बेटे रोहित कुमार को हिलसा के इन्दौत गांव स्थित जगलाल चौधरी के घर ले गए. जिसके बाद रात अधिक हो गई तो वहां रुकने को बोला गया. उसी रात संतोष की हत्या कर उसके शव को घर के शौचालय की टंकी में दफना दिया गया.
Also Read: बिहार में गंगा ने धरा रौद्र रूप, पटना में 76 स्कूल बंद, सात पंचायत के दर्जनों गांव डूबे
बेटा ने अपने पिता के बारे में आरोपी से पूछा तो उसका भी गला घोंटा
जब अहले सुबह रोहित की नींद खुली तो उसने अपने पिता को पास में नहीं देखा. जिसके बाद उसने आरोपी विक्कू से पिता के बारे में पूछा लेकिन उसने ठीक से जवाब नहीं दिया. उसके बाद लगातार इस बारे में रोहित विक्कू से पूछता रहा. जिस वजह से गुस्से में आकर आरोपी ने उसे भी खेत में ले जाकर बेरहमी से मारा. उसका गला घोंट दिया और मार हुआ समझकर नग्न अवस्था में उसे खेत में ही छोड़ दिया.
Also Read: बेतिया में पत्नी के सामने पति को खा गया बाघ, देखती रह गई बेबस पत्नी, बकरी चराने खेत गए थे दंपती
पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कबूला
जब रोहित को कुछ देर बाद होश आया तो वो वहां से भागते हुए घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी. जिसके बाद परिजनों ने संतोष की खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. उसके बाद संतोष की पत्नी सुजाता देवी ने 17 सितंबर को हिलसा थाने में लिखित आवेदन दिया. जिसके बाद हिलसा पुलिस ने साटा बुक करने वाले विक्कू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने सबकुछ बताते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया.
वहीं पुलिस का कहना है कि इस घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है. जल्द हीं मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.
पेजर धमाकों से क्या Mosad ने लिया से Hezbullah से बदला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




