Bihar Crime: राजगीर के होटल में गर्लफ्रेंड का कराया सामूहिक दुष्कर्म, दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने लूटी इज्जत

Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 May 2025 10:31 AM

विज्ञापन

Bihar Crime: दुनियाभर में प्रसिद्ध पर्यटन नगरी राजगीर में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है. इस बीच बड़ी खबर सामने आई है, जहां राजगीर में एक होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ हैवानियत की गई. बॉयफ्रेंड ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया.

विज्ञापन

Bihar Crime: बिहार के नालंदा जिले का राजगीर दुनियाभर में पर्यटन नगरी के रूप में प्रसिद्ध है. बड़ी संख्या में पर्यटक यहां हर रोज पहुंचते हैं. ऐसे में अब पर्यटन नगरी राजगीर में आपराधिक घटनाएं भी बढ़ गई है. इसी क्रम में बड़ी घटना सामने आई है. दरअसल, राजगीर के एक होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ हैवानियत की गई. यह गंदा काम बॉयफ्रेंड ने अकेले नहीं बल्कि होटल में पहले से मौजूद अन्य दो दोस्तों के साथ किया. इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस की ओर से भी कड़ा एक्शन लिया गया. बता दें कि, लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं. जिसके बाद होटल के संचालक पर भी सवाल उठने लगे हैं.

बहला-फुसलाकर ले गया होटल

घटना को लेकर नाबालिक लड़की की ओर से बताया गया कि, 26 मई को उसका बॉयफ्रेंड उसे बहला-फुसलाकर राजगीर के एक होटल मयूर में ले गया. उस होटल में पहले से ही बॉयफ्रेंड का दो दोस्त मौजूद था. इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से लड़की का दुष्कर्म किया. सड़की की उम्र 13 वर्ष बताई गई है तो वहीं लड़के की उम्र 14 वर्ष बताई गई. यह भी मामला सामने आया है कि, इस घटना को अंजाम देने में होटल के संचालक ने लड़के की मदद की. यह पूरा मामला राजगीर थाना क्षेत्र का है. इस घटना के बाद लड़की जब घर पहुंची, तो उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी.

तीनों आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जिसके बाद नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ राजगीर थाना पहुंची. सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया. हालांकि, पुलिस ने भी इस मामले में तत्परता दिखाई और तीनों आरोपियों को 30 मई को ही गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग प्रेमी और उसके दोस्तों की गुरफ्तारी गयाजी से हुई. इसके अलावा लड़के की मदद करने वाले होटल के स्टाफ को भी गिरफ्तार किया गया है. वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में राजगीर थाना क्षेत्र के सेवरेज रोड निवासी नीरज कुमार (19 वर्ष), राम हरि पिंड निवासी सूरज कुमार (19 वर्ष), शिव स्थान निवासी अभिषेक कुमार (30 वर्ष) और एक नाबालिग (प्रेमी) शामिल हैं.

होटल संचालक पर भी सवाल

बता दें कि, होटल संचालक पर बड़ा सवाल उठाया गया. दरअसल, होटल संचालकों की इससे साफ लापरवाही सामने आई. चंद पैसों के लिए वे इस तरह का काम करते हैं. पुलिस की माने तो, होटल संचालक ने रजिस्टर मेंटेन नहीं किया था. इसके साथ ही बिना किसी आईडी के ही नाबालिग को कमरा दे दिया. इधर, तीनों आरोपियों ने पूछताछ के क्रम में आरोप स्वीकार किया. उन्हीं से पूछताछ के बाद होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया गया. वहीं, होटल के कमरे को सील कर दिया गया है. एफएसएल की टीम होटल मयूर में पहुंची और जांच की गई. यह भी खबर सामने आई है कि, प्रेमी-प्रेमिका के बीच एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

Also Read: Bihar Crime: पटना के फतुहा में बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को मारी ताबड़तोड़ गोली, एक की मौत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन