बिहार के दो जिलों में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, 22 दिसंबर को होगा अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन सख्त
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Dec 2025 8:17 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Bulldozer Action: बिहारशरीफ नगर निगम और इमामगंज प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. शहर के व्यस्त इलाकों और इमामगंज बाजार में अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा. कार्रवाई के दौरान जुर्माना वसूली का भी प्रावधान किया गया है.
Bihar Bulldozer Action: बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के मकसद से अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर तेज किया जा रहा है. नगर निगम का यह अभियान मंगलवार से दोबारा शुरू होगा. इसके तहत 16 और 17 दिसंबर को शहर के व्यस्त चौराहों, सड़क, आलमगंज, पोस्ट ऑफिस रोड समेत आसपास के इलाकों में अतिक्रमण हटाया जाएगा. नगर निगम के अधिकारी शम्स रजा ने बताया कि अभियान के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. ये बुलडोजर, ट्रैक्टर, सफाई संसाधन और कूड़ा उठाव वाहनों से लैस होंगे.
कितना जुर्माना लगाया जायेगा
शम्स रजा ने बताया कि अभियान शुरू होने से पहले तीन-चार दिनों तक संबंधित क्षेत्रों में माइकिंग के जरिए प्रचार-प्रसार किया गया है. प्रचार के दौरान अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, वरना निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई के दौरान न सिर्फ अतिक्रमण हटाया जाएगा, बल्कि दोषी लोगों से जुर्माना भी वसूला जाएगा. नगर निगम के सिटी मैनेजर साकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों से 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा. अतिक्रमण का दायरा जितना बड़ा होगा, जुर्माने की राशि भी उसी अनुपात में वसूली जाएगी.
नगर निगम की सख्ती के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है. कई दुकानदारों ने कार्रवाई के भय से आनन-फानन में स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है. इससे शहर के कई इलाकों में सड़कें और फुटपाथ धीरे-धीरे खाली नजर आने लगे हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
गया में भी गरजेगा बुलडोजर
इमामगंज बाजार में भी अतिक्रमण हटाने की तैयारी अंतिम चरण में है. प्रतिदिन लगने वाले जाम से आम लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन ने बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने का फैसला लिया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी सुकेश कुमार ने बताया कि पहले ही माइकिंग कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था, जिसका असर अब दिखने लगा है. कई दुकानदार स्वयं ही अतिक्रमण हटा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि इमामगंज बाजार को 17 दिसंबर को अतिक्रमण मुक्त करने की योजना थी, लेकिन जिला मुख्यालय में वरीय अधिकारियों की अहम बैठक के कारण अब यह अभियान 22 दिसंबर को चलाया जाएगा. प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि बाजार को सुंदर, स्वच्छ और जाम मुक्त बनाने में सहयोग करें.
एक सप्ताह पहले नगर पंचायत इमामगंज में बाजार की मापी की गई थी. उस दौरान दुकानदारों को साफ निर्देश दिया गया था कि वे अतिक्रमण हटा लें नहीं तो प्रशासन द्वारा हटाने की स्थिति में उसका खर्च भी उनसे वसूला जाएगा.
इसे भी पढ़ें: एलाइनमेंट बदला, अब किशनगंज में 72 किमी तक गुजरेगा सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, देखिये लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










