जिले में आज सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद

Updated at : 30 May 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में आज सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद

बिहारशरीफ : दवा दुकानदारों की बंदी के दौरान मरीजों को दवा के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. सहज रूप से जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध हो जायेगी. इसकी मुकम्मल वैकल्पिक तौर पर व्यवस्था नालंदा जिला औषधि विक्रेता संघ की ओर से जिलेभर में कर दी गयी है. भारत के समस्त दवा दुकानदार अपनी मांगों के समर्थन में […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : दवा दुकानदारों की बंदी के दौरान मरीजों को दवा के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. सहज रूप से जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध हो जायेगी. इसकी मुकम्मल वैकल्पिक तौर पर व्यवस्था नालंदा जिला औषधि विक्रेता संघ की ओर से जिलेभर में कर दी गयी है.

भारत के समस्त दवा दुकानदार अपनी मांगों के समर्थन में 30 मई को एक दिवसीय दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है. बंदी के दौरान मरीजों के हित को देखते हुए जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने ठोस व्यवस्था की है. ताकि रोगियों को इलाज में किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़े. कुमार ने बताया कि मरीजों के हित को देखते हुए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के पास संचालित दवा दुकानें खुली रहेंगी. इन संस्थानों के पास दवा की दुकान चला रहे दुकानदारों को निर्देश दिया गया है

कि मरीजों जरूरतमंद हर तरह की दवा उपलब्ध करायेंगे. उन्होंने बताया कि शहर स्थित सदर अस्पताल के पास तीनों दवा दुकानें मंगलवार को खुली रहेगी. इसी तरह जिले मुख्यालय समेत हरेक प्रखंड व पीएचसी मुख्यालय के पास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के पास,नर्सिंग होम में एवं सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र के नजदीक दवा की दुकानें खुले रखने की व्यवस्था की गयी है.उन्होंने बताया कि इस वैकल्पिक व्यवस्था की सूचना डीएम, सिविल सर्जन, औषधि निरीक्षक नालंदा व राज्य औषधि नियंत्रक को भी दे दी गयी है.

शेखपुरा. बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आहवान पर 30 मई मंगलवार को सभी दवा दुकानें बंद रहेगी. इस संबंध में दवा विक्रेता संघ के जिला प्रवक्ता भगवान दास गुप्ता ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर दवा दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया है. ऑनलाइन फार्मासिस्ट का भुगतान संबंधित नियम को अविलंब खत्म किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर दवा विक्रेताओं ने आंदोलन किया है.
ऐसे में बिहार ही नहीं बल्कि पुरे भारत के सभी खुदरा एवं थोक दवा विक्रेता अपनी अपनी दुकानें बंद रखेंगे तथा सरकार के प्रति विरोध करेंगे.
उन्होंने जिले के सभी दुकानदारों से भी अपील करते हुए चट्टानी एकता का परिचय देने एवं स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की. बहरहाल यह तो जाहिर है कि अगर दवा दुकानें बंद रहेगी तो अस्पतालों में भर्ती मरीजों एवं अन्य लोगों को काफी फजीहतो का सामना करना निश्चित पड़ेगा.
एसोसिएशन के आह्वान पर बुलाया गया है बंद
बंद को सफल बनाने को लेकर एसोसिएशन ने की बैठक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन