अपराधियों का कबूलनामा

Updated at : 27 May 2017 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों का कबूलनामा

बिहारशरीफ : अंतरराज्यीय केवट गैंग गिरोह का सरगना विजेंद्र केवट ने गिरफ्तारी के बाद सड़क लूट से संबंधित कई सनसनीखेज खुलासे किये हैं.अपने स्वीकारोक्ति बयान में उसने पुलिस को बताया है कि गैंग द्वारा पिछले छह माह के भीतर नालंदा में सात,पटना में छह व गया में एक भीषण सड़क लूट की घटना को अंजाम […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : अंतरराज्यीय केवट गैंग गिरोह का सरगना विजेंद्र केवट ने गिरफ्तारी के बाद सड़क लूट से संबंधित कई सनसनीखेज खुलासे किये हैं.अपने स्वीकारोक्ति बयान में उसने पुलिस को बताया है कि गैंग द्वारा पिछले छह माह के भीतर नालंदा में सात,पटना में छह व गया में एक भीषण सड़क लूट की घटना को अंजाम दे चुका है.

उसने पुलिस को बताया है कि घटना को अंजाम देने से पूर्व गैंग के सदस्यों द्वारा घटनास्थल की पहचान की जाती थी.उसने बताया है कि गैंग के सहयोग से पिछले दिनों चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा बधार गांव के पास पेड़ गिराकर लूट की घटना को अंजाम दिया था.गिरोह के सरगना ने पुलिस को बताया है कि उसके गिरोह में 12 शातिर अपराधी शामिल हैं.अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन