103 छात्रों को मिली नौकरी

Updated at : 26 May 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
103 छात्रों को मिली नौकरी

सुखद. जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कैंपस सेलेक्शन मोटोकॉर्प कंपनी ने आइटीआइ उत्तीर्ण छात्रों का किया चयन बिहारशरीफ : जेपी इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में गुरुवार को कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया. हीरो मोटोकॉर्प कंपनी द्वारा आइटीआइ उत्तीर्ण कुल 103 छात्रों को कैंपस सेलेक्शन किया गया. इस संबंध में कॉलेज के निदेशक शैलेश कुमार ने […]

विज्ञापन

सुखद. जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कैंपस सेलेक्शन

मोटोकॉर्प कंपनी ने आइटीआइ उत्तीर्ण छात्रों का किया चयन
बिहारशरीफ : जेपी इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में गुरुवार को कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया. हीरो मोटोकॉर्प कंपनी द्वारा आइटीआइ उत्तीर्ण कुल 103 छात्रों को कैंपस सेलेक्शन किया गया. इस संबंध में कॉलेज के निदेशक शैलेश कुमार ने कहा कि संस्थान द्वारा पूर्व में भी कई कंपनियों के द्वारा कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया है. संस्थान द्वारा वर्ष में दो-तीन बार कैंपस सेलेक्शन के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार तथा नौकरी उपलब्ध कराया जाता रहा है.
आगे भी कैंपस सेलेक्शन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा. कॉलेज के प्राचार्य पुर्णेंदू भूषण ने कहा कि कैंपस सेलेक्शन में लगभग 400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. लिखित परीक्षा के आधार पर 301 छात्रों का चयन किया गया. साक्षात्कार तथा अन्य जांच के बाद कुल 103 विद्यार्थियों का कंपनी द्वारा चयन किया गया है. जिन छात्रों का सेलेक्शन इस बार नहीं हो सका हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. बचे हुए युवाओं को भी जल्द ही चयनित होने का मौका मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन