चारों निकायों के चुनाव परिणाम घोषित
Updated at : 24 May 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

तैयारी. सुबह से ही प्रत्याशी व उनके समर्थक मतगणना केंद्र के पास पहुंचे नालंदा कॉलेज व राजगीर के जवाहर नवोदय विद्यालय में मतगणना संपन्न बिहारशरीफ : स्थानीय नालंदा कॉलेज परिसर एवं राजगीर के जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चार नगर निकायों के वोटिंग की गणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो […]
विज्ञापन
तैयारी. सुबह से ही प्रत्याशी व उनके समर्थक मतगणना केंद्र के पास पहुंचे
नालंदा कॉलेज व राजगीर के जवाहर नवोदय विद्यालय में मतगणना संपन्न
बिहारशरीफ : स्थानीय नालंदा कॉलेज परिसर एवं राजगीर के जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चार नगर निकायों के वोटिंग की गणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी.
नालंदा कॉलेज में बिहारशरीफ नगर निगम व नगर पंचायत इस्लामपुर के वोटों की गणना हुई, जबकि राजगीर के जवाहर नवोदय विद्यालय में नगर पंचायत राजगीर एवं सिलाव के वोटों की गिनती हुई. मंगलवार की अहले सुबह से ही प्रत्याशी व उनके समर्थक मतगणना केंद्र के पास पहुंच गये थे. मतगणना केंद्र के अंदर जाने के लिए प्रत्याशियों व उनके काउंटिंग एजेंटों को ही परमिशन थी. मतगणना केंद्र के मुख्य गेट पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा गहन चेकिंग करने के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था.
बिना पास वालों को मतगणना केंद्र के अंदर जाने की मनाही थी. वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई और साढ़े 12 बजे तक सारे परिणाम घोषित कर दिये गये.
अहले सुबह सजी थी फूल-माला की दुकानें : मतगणना केंद्र के पास सुबह से फूल-माला की दुकानें सज गयी थी. बोरे में भर कर लोग फूल-माला लेकर बेचने के लिए बैठे हुए थे. प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ इतनी थी कि फूल-मालाएं कम पड़ रही थी.
खरीदने वाले लोग बेचने वालों को और फूल-माला प्रबंध करने का आदेश दे रहे थे. विक्रेता बार-बार फूल-माला की जुगाड़ कर लाते, मगर खरीदने वाले इतने लोग थे कि हर बार वह कम पड़ जा रही थी.
जुलूस निकालने वालों पर बरसी लाठियां : चुनाव जीतने वालों द्वारा जुलूस निकालने पर प्रतिबंध के बाद भी मतगणना केंद्र से बाहर निकालने चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों के समर्थक बार-बार नारेबाजी व हो-हल्ला करते रहे. पुलिस के द्वारा मना किये जाने के बाद नहीं मानने पर पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए सभी को खदेड़ भगाया. इसके बाद मतगणना केंद्र के बाहर शांति स्थापित हो सकी.
डीआइजी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण : नालंदा कॉलेज परिसर पहुंच कर मतगणना कार्य का डीआइजी राजेश कुमार ने निरीक्षण किया. काउंटिंग स्थल पर जाकर उन्होंने व्यवस्था का भी जायजा लिया. मतगणना केंद्र से निकालने के बाद डीआइजी ने एसपी कुमार आशीष को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शहर मेंे विधि व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया.
पहले हुई इस्लामपुर के मतों की गणना : नालंदा कॉलेज परिसर स्थित न मतगणना केंद्र में सबसे पहले इस्लामपुर नगर पंचायत के वार्डों के वोटों की गिनती हुई. इस्लामपुर नगर पंचायत में 19 वार्ड होने के कारण साढ़े नौ बजे तक मतगणना का कार्य पूरा हो गया. इसके बाद बिहारशरीफ नगर निगम के 46 वार्डों की गिनती शुरू हुई.
गरमी पर भारी पड़ा प्रत्याशी समर्थकों का उत्साह :
मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का उत्साह : मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का उत्साह देखने लायक था. भीषण गरमी के बावजूद समर्थकों का उत्साह कम नहीं हो पा रहा था. सभी की निगाहें मतगणना केंद्र से बाहर निकलने वाले लोगों पर टिकी थी. जैसे ही मतगणना केंद्र से उनके प्रत्याशी जीत का सर्टिफिकेट लेकर बाहर निकलते, समर्थक फूल-माला लेकर उन्हें पहनाने व जीत की बधाई देने के लिए दौड़ पड़ते.
चुनाव परिणाम की झलकियां :
– वार्ड संख्या 20 की नेहा शर्मा व वार्ड संख्या 27 से श्रुति कुमारी सबसे कम उम्र की जीतने वाली प्रत्याशी रही.
– पूर्व मेयर सुधीर कुमार की पत्नी व डिप्टी मेयर शंकर कुमार की पत्नी चुनाव जीतने वालों में शामिल है.
– पूर्व डिप्टी मेयर (नगर परिषद् के समय) रही गजाला प्रवीण इस बार की चुनाव में विजयी रही.
– बिहारशरीफ के वार्ड 22 से अमरनाथ कुमार सबसे कम दह वोट से जीतने वाले प्रत्याशी रहे.
– सबसे अधिक मतों से वार्ड संख्या 13 से शर्मिली परवीन रहीं, जिन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सरबरी खातून को 2235 वोटों से पराजित कर दिया.
– सबसे अधिक वोटों से जीतने वालों में वार्ड संख्या 23 से दिलीप कुमार दूसरे स्थान पर रहे, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कमलेश कुमार को 1441 वोटों से पराजित किया.
– इस्लामपुर नगर पंचायत में सबसे कम मतों से जीतने वालों में वार्ड संख्या 02 के प्रिया रानी रही, उन्होंने प्रतिद्वंदी प्रतिमा देवी को मात्र तीन मतों से पराजित कर दिया.
– वार्ड संख्या 35 से नारायण यादव ने जीत की हैट्रिक लगायी. वे तीसरी बार इस वार्ड से चुनाव में जीत हासिल की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




