सट्टा लगाना आजाद को पड़ा महंगा, गंवायी जान

Updated at : 24 May 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
सट्टा लगाना आजाद को पड़ा महंगा, गंवायी जान

बिहारशरीफ : सट्टा लगाना मुन्ना कुमार उर्फ आजाद को काफी महंगा पड़ गया. ना व दो दिन पहले हुए क्रिकेट में सट्टा लगाता और ना उसकी जान जाती. बिहार थाना इंस्पेक्टर उदय कुमार ने घटना के बाद पूछताछ में पता चला कि गढ़ पर के देकुलीघाट मोहल्ला निवासी राजू यादव के 24 वर्षीय पुत्र मुन्ना […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : सट्टा लगाना मुन्ना कुमार उर्फ आजाद को काफी महंगा पड़ गया. ना व दो दिन पहले हुए क्रिकेट में सट्टा लगाता और ना उसकी जान जाती. बिहार थाना इंस्पेक्टर उदय कुमार ने घटना के बाद पूछताछ में पता चला कि गढ़ पर के देकुलीघाट मोहल्ला निवासी राजू यादव के 24 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार उर्फ आजाद ने एक दूसरे से क्रिकेट मैच में मोटी राशि लेने व देने का सट्टा लगाया गया था तथा सट्टा के दौरान शर्त रखा था कि हारने वाले को 24 घंटे के अंदर राशि का भुगतान करना होगा.

जब उक्त क्रिकेट मैच में आजाद को हार का मुंह देखना पड़ा तो वह तय राशि देने से इनकार कर दिया. यहीं से दोनों सट्टेबाजों के बीच दुश्मनी शुरू हो गयी. उन्होंने दूसरे सट्टेबाज का बिना नाम बताये कहा कि उक्त सट्टेबाज को गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. उसकी गिरफ्तारी के बाद पूर्णरूपेण हत्या के मामले से परदा उठ जायेगा. उन्होंने बताया कि सट्टा के विवाद में ही दूसरे सट्टेबाज ने अपने सहयोगी की मदद से सोमवार की करीब साढ़े 11 बजे रात आजाद को एक साजिश के तहत फोन कर बुलाया गया.

आजाद जैसे ही घर से बाइक पर सवार होकर बताये गये स्थान पर जा ही रहा था कि पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने बैगनाबाद के पास आजाद को घर लिया और गोली मार कर उसे मौत की नींद सुला दी. इस घटना के बाद आसपास के लोगों में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस की नींद हराम हो गयी.

मृतक का रहा है आपराधिक इतिहास :
पुलिस की मानें तो मुन्ना कुमार उर्फ आजाद का आपराधिक इतिहास रहा है. इंस्पेक्टर उदय कुमार ने बताया कि हाल के महीनों में आजाद जेल से छूट कर बाहर आया था. विभिन्न थानों में इसके खिलाफ कई संगीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज है. उन्होंने बताया कि महीनों पूर्व एक वाहक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गयी थी तथा शव को दीपनगर थाना क्षेत्र के चक रसलपुर मोड़ के पास शव को छुपा दिया गया था. उस घटना में आजाद ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया था. इसके अलावे और कई अन्य मामलों का भी आरोपी रहा है. उन्होंने बताया कि इसका भाई विनय कुमार भी आर्म्स एक्ट का आरोपी है तथा मानपुर थाना में मामला दर्ज है. इन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस और बिंदुओं पर काम कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन