धूप के बावजूद वोटरों में उत्साह

Updated at : 22 May 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
धूप के बावजूद वोटरों में उत्साह

उत्साह. राजगीर में 28 मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान राजगीर : नगर निकाय चुनाव के तहत रविवार के दिन राजगीर नगर पंचायत के कुल 19 वार्डों के 28 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल एवं पुख्ता सुरक्षा के दायरे में महिला-पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतदाताओं ने इवीएम मशीन में बंद […]

विज्ञापन

उत्साह. राजगीर में 28 मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान

राजगीर : नगर निकाय चुनाव के तहत रविवार के दिन राजगीर नगर पंचायत के कुल 19 वार्डों के 28 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल एवं पुख्ता सुरक्षा के दायरे में महिला-पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतदाताओं ने इवीएम मशीन में बंद हो गया. गर्मी के मौसम में भी मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर इस चुनाव में हिस्सा लिया. वहीं अनुमंडल प्रशासन द्वारा उक्त सभी मतदान केंद्रों पर विधि व्यवस्था व सुरक्षा के साथ साथ भयमुक्त माहौल बनाने को लेकर तत्परता से जुटी नजर आयी. वहीं सभी प्रत्याशी समर्थकों के साथ अपने -अपने वार्ड के बूथों के आसपास चुनाव के दिन बेचैन नजर आये.
नगर निकाय चुनाव के दिन रविवार को प्रात: सात बजे से शुरु हुए मतदान के क्रम में मतदाताओं का उत्साह देखते बना, जिसमें सभी वर्ग के मतदाताओं ने प्रचंड गर्मी के मौसम की परवाह किए बिना मतदान केन्द्रों पर जाकर मतदान किया. इस दौरान विधि व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच पुलिस प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही. जिसमें अनुमंडलाधिकारी लाल ज्योति नाथ साहदेव, पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने सभी मतदान केंद्रों पर स्वयं पहुंच कर विधि व्यवस्था का अवलोकन किया. इस क्रम में इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह,थानाध्यक्ष उदय शंकर के अलावे जोनल पदाधिकारियों के नेतृत्व मे लगातार हो रहे गश्ती से गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त नजर आये.
वहीं सभी मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी व स्टेटिक्स पुलिस पदाधिकारी के साथ लाव लश्कर की सुरक्षा व्यवस्था से मतदान केंद्रों पर पूर्णतः शांति का माहौल कायम रहा. इस दौरान सभी मतदान केन्द्रों के आसपास प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की बेचैनी साफ नजर आयी. जहां किसी गड़बड़ी की आशंका को लेकर पुलिस पदाधिकारी की पैनी निगाह उन पर बनी रही और मतदान केन्द्रों के आसपास जमा हो रहे अनावश्यक भीड़ को देख पुलिस प्रशासन द्वारा हटाया जाता रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन