फेसबुक पर शराब पार्टी का फोटो किया पोस्ट
Updated at : 21 May 2017 3:53 AM (IST)
विज्ञापन

मामले में आठ को पुलिस ने लिया हिरासत में एसडीपीओ को मिला जांच का जिम्मा बिहारशरीफ : फेसबुक अकाउंट पर शराब पार्टी की फोटो पोस्ट करना महंगा पड़ गया.नालंदा पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी कर दिया है.मामला शहर के कारगिल चौक स्थित दुखी लाइन होटल की […]
विज्ञापन
मामले में आठ को पुलिस ने लिया हिरासत में
एसडीपीओ को मिला जांच का जिम्मा
बिहारशरीफ : फेसबुक अकाउंट पर शराब पार्टी की फोटो पोस्ट करना महंगा पड़ गया.नालंदा पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी कर दिया है.मामला शहर के कारगिल चौक स्थित दुखी लाइन होटल की है.
नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया है कि पूछताछ में हिरासत में लिये गये लड़कों ने बताया है कि उनके द्वारा आयोजित पार्टी के दौरान शराब का सेवन नहीं किया गया था. सभी एनर्जी ड्रिंक ले रहे थे. एसपी ने बताया कि पार्टी समाप्त होने के बाद दुखी होटल के संचालक द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर पार्टी की करीब आठ तस्वीर शेयर की गयी.इस पूरे मामले की जांच को लेकर एसडीपीओ निशित प्रिया को अधिकृत किया गया है.
एसपी ने बताया है कि जांच रिपोर्ट में शराब पीने या पिलाये जाने की बात स्पष्ट होती है तो इस मामले में होटल संचालक सहित सभी आठ युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.इस मामले में दुखी होटल के संचालक से भी पूछताछ की जा रही है.एसपी ने बताया कि होटल मालिक द्वारा शराब पार्टी से संबंधित सभी तरह ही तस्वीर को फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर इसे प्रसारित करने का काम किया गया है,जो एक गंभीर अपराध की क्षेणी में आता है.
जांच रिपोर्ट में मामला सत्य पाये जाने पर होटल को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया जायेगा.एसपी द्वारा हिरासत में लिये गये सभी आठ लोगों के नामों की चर्चा नहीं की है.उन्होंने बताया कि अपराध सिद्ध हो जाने के बाद ही नामों को सार्वजनिक किया जायेगा.यहां बता दें कि यह घटना 18 मई की है.चिकित्सकों ने बताया कि इस मामले में अब मेडिकल के तौर पर साक्ष्य जमा करना संभव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




