योग प्रतियोगिता में शिवम ने मारी बाजी

Updated at : 19 May 2017 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
योग प्रतियोगिता में शिवम ने मारी बाजी

बिहारशरीफ : तमिलनाडु में आयोजित 35 वें राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में शहर के शिवम कुमार ने सफलता का परचम लहराया है. स्थानीय खंदकपर निवासी पिंटु कुमार व सुलेखा कुमारी के पुत्र शिवम ने 8-14 आयु वर्ग में टॉप टेन में जगह बनाते हुए सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उक्त आशय की जानकारी टीम […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : तमिलनाडु में आयोजित 35 वें राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में शहर के शिवम कुमार ने सफलता का परचम लहराया है. स्थानीय खंदकपर निवासी पिंटु कुमार व सुलेखा कुमारी के पुत्र शिवम ने 8-14 आयु वर्ग में टॉप टेन में जगह बनाते हुए सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उक्त आशय की जानकारी टीम के कोच विनय कुमार यादव ने दी.

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन विगत 21 से 24 अप्रैल के बीच केएसआर राष्ट्रीय संस्थान कोल्वीनगर त्रिचुनगोडा, तामिलनाडु में किया गया था. जिले के छात्र शिवम कुमार का प्रदर्शन शुरू से ही अच्छा रहा.

अंतत: चयन समिति द्वारा शिवम को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप टेन की सूची में शामिल कर लिया गया. उन्होंने बताया कि इसी के साथ ही शिवम का चयन भविष्य में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए हो गया है. छात्र की इस सफलता से उसके परिवार तथा स्कूल के साथ जिले के छात्र छात्राओं में भी खुशी का माहौल व्याप्त है. छात्र शिवम को उसकी सफलता पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन