योग प्रतियोगिता में शिवम ने मारी बाजी

बिहारशरीफ : तमिलनाडु में आयोजित 35 वें राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में शहर के शिवम कुमार ने सफलता का परचम लहराया है. स्थानीय खंदकपर निवासी पिंटु कुमार व सुलेखा कुमारी के पुत्र शिवम ने 8-14 आयु वर्ग में टॉप टेन में जगह बनाते हुए सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उक्त आशय की जानकारी टीम […]
बिहारशरीफ : तमिलनाडु में आयोजित 35 वें राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में शहर के शिवम कुमार ने सफलता का परचम लहराया है. स्थानीय खंदकपर निवासी पिंटु कुमार व सुलेखा कुमारी के पुत्र शिवम ने 8-14 आयु वर्ग में टॉप टेन में जगह बनाते हुए सूबे में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उक्त आशय की जानकारी टीम के कोच विनय कुमार यादव ने दी.
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन विगत 21 से 24 अप्रैल के बीच केएसआर राष्ट्रीय संस्थान कोल्वीनगर त्रिचुनगोडा, तामिलनाडु में किया गया था. जिले के छात्र शिवम कुमार का प्रदर्शन शुरू से ही अच्छा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




