छात्राएं कैंप में आकर आधार कार्ड बनवाएं

Updated at : 18 May 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
छात्राएं कैंप में आकर आधार कार्ड बनवाएं

योजनाओं के लाभ के लिए आधार कार्ड जरूरी बच्चों के बैंक खातों से जुड़ेगा आधार कार्ड बिहारशरीफ : जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से 12 वीं कक्षा तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड अब कैंप लगाकर बनाया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. संगीता सिन्हा ने दी. उन्होंने […]

विज्ञापन

योजनाओं के लाभ के लिए आधार कार्ड जरूरी

बच्चों के बैंक खातों से जुड़ेगा आधार कार्ड
बिहारशरीफ : जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से 12 वीं कक्षा तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड अब कैंप लगाकर बनाया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. संगीता सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार विद्यालयों में चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं की राशि छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ही भेजी जाएगी. इसके लिए सभी विद्यार्थियों का आधार कार्ड होना आवश्यक है तथा को विद्यार्थियों के बैंक खातों से जोड़ना तथा आधार कार्ड बनाने की दिशा में कोई विशेष प्रगति नजर नहीं आ रही है.
इसलिए विभाग द्वारा शत-प्रतिशत स्कूली बच्चों का आधार कार्ड बनाने तथा बच्चों के बैंक खाते खुुलवाने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिन बच्चों के आधार कार्ड बना दिये गये है. उनके बैंक खातों में आधार कार्ड को जोड़ने का कार्य भी किया जायेगा. अपेक्षित सफलता पाने के लिए जिले के वरीय अधिकारियांे के नेतृत्व मेंे सभी प्रखंडों में कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों संकु ल समन्वयकों एवं प्रखंड साधन सेवियों के साथ कैं प किया जायेगा. विभागीय निर्देशानुसार बुधवार को अस्थावां प्रखंड में कै म्प का आयोजन कर छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बनाने, बैंक खाते खुलवाने तथा, खातों से आधार कार्ड को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सभी कैम्पों में संबंधित प्रखंंडों के बीइओ के साथ-साथ जिला शिक्षा कार्यालय के पदाधिकारी तथा सहायक साधन सेवी भी मौजूद रहेंगे. सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनवाना सुनिि›त करेंगे.
प्रखंडवार शिविर का आयोजन :
तिथि प्रखंड का नाम
1. 17 मई अस्थावां, वेन, गिरियक, बिंद तथा चंडी
2. 18 मई एकंगरसराय, गिरियक, हरनौत, हिलसा, इस्लामपुर
3. 19 मई करायपरशुराय, कतरीसराय, नगरनौसा, नूरसराय, परबलपुर
4. 20 मई रहुई, राजगीर, सरमेरा, सिलाव तथा थरथर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन