अनियंत्रित बोलेरो पलटी, छह घायल

करायपरशुराय : हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग में चन्दुकरा के पास अनियंत्रित बोलेरो खाई में पलटने से चालक समेत एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग में चंदकुरा गांव के पास पटना से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी. […]
करायपरशुराय : हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग में चन्दुकरा के पास अनियंत्रित बोलेरो खाई में पलटने से चालक समेत एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग में चंदकुरा गांव के पास पटना से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी. मौके पर उक्त मार्ग से गुजर रहे स्थानीय विधायक ने हादसा को देख तत्काल एंबुलेंस को मंगवाया और सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्त्ती कराया.
घायलों में मुर्शिद आलम, रशिद आलम, नसीम आलम, नसीम खातून एवं एक चार माह का बच्चा व बोलेरो चालक समेत छह लोग जो सभी छबिलापुर थाना क्षेत्र के अंडवस गांव के रूप में रहनेवाले लोगों की पहचान हुई है. सभी लोग पटना स्थित रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ. चिंताजनक स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने मुर्शिद आलम एवं नसीम खातुन को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




