भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलें

Updated at : 11 May 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलें

आयोजन. केएसटी कॉलेज में मनायी बुद्ध पूर्णिमा, की गयी पूजा-अर्चना दुनिया में शांति स्थापित करने में बुद्ध के संदेश अहम : डॉ. अशोक बिहारशरीफ : भगवान बुद्ध के उपदेश आज पूरी दुनियां के लिए प्रसांगिक है. वल्कि दुनियां में शांति स्थापित करने के लिए बुद्ध के संदेशों की भुमिका अहम है. स्थानीय केएसटी कॉलेज में […]

विज्ञापन

आयोजन. केएसटी कॉलेज में मनायी बुद्ध पूर्णिमा, की गयी पूजा-अर्चना

दुनिया में शांति स्थापित करने में बुद्ध के संदेश अहम : डॉ. अशोक
बिहारशरीफ : भगवान बुद्ध के उपदेश आज पूरी दुनियां के लिए प्रसांगिक है. वल्कि दुनियां में शांति स्थापित करने के लिए बुद्ध के संदेशों की भुमिका अहम है. स्थानीय केएसटी कॉलेज में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करत हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने उक्त बातें कहीस. उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने ज्ञान की खोज में 12 वर्षों तक इधर-उधर भटकते रहे. अंतत: उन्हें बोधगया में पीपलवृक्ष के नीचे ज्ञान का प्रकाश प्राप्त हुआ. वे आजीवन पूरे समाज में अपने ज्ञान का प्रचार करते रहे. कहा जाए तो प्राचीन काल में भी भगवान बुद्ध के उपदेश ने समाज को सत्य का आईना दिखाकर
उन्हें गलत कार्यों से रोके रखा. आखिर सम्राट अशोक जैसे प्रतापी राजा ने भी अंतत: बुद्ध की शरण में आकर शांति का मार्ग अपनाया. इस मौके पर राजगीर क्षेत्र के विधायक रवि ज्योति ने कहा कि भगवान बुद्ध के दर्शन पूरी दुनिया के लोग अपनाकर शांति के महत्व को स्वीकारा है. सचमुच में भगवान बुद्ध ने अपने संदेशों से मानवता पर बहुत बड़ा उपकार किया है. जीवन-मरण,रोज-शोक, बुढ़ापा आदि कष्टों से जूझने वाले संसारवासियों के लिए बुद्ध के संदेश अमृत के समान है.कॉलेज में स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष बौद्ध भिक्षुओं ने पूजा-अर्चना कर लोगों को उनके सिद्धान्तों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश जीवन में उतार लेने से मनुष्य चिंतामुक्त तथा सुखी जीवन व्यतीत करता है.
इस मौके पर कॉलेज के प्रो. रामकृष्णा प्रसाद, प्रो. संजीत कुमार, प्रो. विनय कु मार, प्रो. लालकेश्वर मौर्या, प्रो. अजय कुमार, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. विजय कुमार, प्रो. अमरेंद्र कुमार मौलाना सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. शेखपुरा. शहर के गिरिहिंडा स्थित शिक्षण संस्थान बुद्ध इंटरनेशनल स्कूल में बुद्ध जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की. मौके पर विद्यालय के निदेशक रवि भूषण एवं प्राचार्य शशिभूषण ने बच्चों को भगवान बुद्ध की जीवनी के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके बताये मार्ग पर बच्चों को चलने के प्रति प्रेरित किया.
मौके पर शिक्षकों ने कहा कि भगवान बुद्ध कम उम्र में ही अपने घर को त्याग ज्ञान की प्राप्ति को लेकर जंगलों में भटकते रहे और इसी दिन उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति हुई. भगवान बुद्ध ने हमेशा लोगों को सच्चाई एवं इनसानियत के रास्ते पर आगे बढ़ने एवं हमेशा अच्छे कार्य करने के प्रति प्रेरित किया. उन्होंने बच्चों को भगवान बुद्ध के दिखाये रास्ते पर ही आगे चलते रहने के लिए प्रेरित किया.
मौके पर अन्य शिक्षकों में पायल सिंह, रिशभ कुमार, संजय कुमार, अनुज कुमार, संतोष कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे. बिहारशरीफ. भगवान बुद्ध के आदर्शों को लोग अपनाकर जीवन में आगे बढ़ें. बुद्ध के उपदेश आज भी समाज में प्रासांगिक है. बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय मोगलकुआं में भगवान बुद्ध की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में यह बातें शिक्षाविद् राकेश बिहारी शर्मा ने यह बातें कहीं.
उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध हमेशा समाज,देश व दुनिया में शांति का संदेश देने में लगे रहे.वे महान दार्शनिक भी थे. इस अवसर पर धीरज कुमार,विनय कुमार आलोक,अजीत कुमार मिश्रा,शिवेन्द्र कुमार,सुधीर कुमार,अमन कुमार ,विशुनदेव कुमार,सोनू कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन