ताड़ का पेड़ गिरने से किशोर की मौत
Updated at : 10 May 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ. मंगलवार की सुबह जिले में आयी तेज आंधी में एक ताड़ का पेड़ जमीन पर आ गिरा. इस हादसे में एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनंद गांव में घटी. घटना की जानकारी के बाद अस्थावां थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय व सीओ रवि शंकर पांडेय घटनास्थल पर […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ. मंगलवार की सुबह जिले में आयी तेज आंधी में एक ताड़ का पेड़ जमीन पर आ गिरा. इस हादसे में एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनंद गांव में घटी.
घटना की जानकारी के बाद अस्थावां थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय व सीओ रवि शंकर पांडेय घटनास्थल पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गये हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि तार का पेड़ सीधे किशोर के उपर ही आ गिरा. मृतक की पहचान कोनंद गांव निवासी कारू पासवान के पुत्र चेतक कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष व सीओ ने संयुक्त रूप से बताया कि मृतक के परिजन शव नहीं सुपुर्द कर रहे हैं. अंत्यपरीक्षण को लेकर तैयार नहीं है. दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुआवजे का राशि दी जानी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




