ट्रैक्टर ने दो भाइयों को कुचला, मौत

Updated at : 09 May 2017 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने दो भाइयों को कुचला, मौत

हादसा. स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर रोड़ेबाजी उग्र हुए लोगों ने गाड़ी में लगा दी आग सिलाव : सोमवार की संध्या सिलाव थाना क्षेत्र के हैदर गंज कड़ाह मसजिद के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आये साइकिल सवार दो सगे भाइयों की मौत मौके पर हो गयी. इस हादसे में एक तीसरा […]

विज्ञापन

हादसा. स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर रोड़ेबाजी

उग्र हुए लोगों ने गाड़ी में लगा दी आग
सिलाव : सोमवार की संध्या सिलाव थाना क्षेत्र के हैदर गंज कड़ाह मसजिद के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आये साइकिल सवार दो सगे भाइयों की मौत मौके पर हो गयी. इस हादसे में एक तीसरा बच्चा भी घायल हो गया. घटना के बाद उग्र हुए लोगों ने जहां ट्रैक्टर में आग लगा दी, वहीं ट्रैक्टर चालक की जम कर पिटाई कर दी. स्थानीय प्रशासन की सूचना पर आग पर काबू पाने को लेकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी को भी मौके से वापस लौटना पड़. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सिलाव थाना पुलिस पर उपद्रवियों द्वारा पथराव कर खदेड़ दिया गया. इस रोड़ेबाजी में पुलिस जीप के शीशे टूट गये.
लोगों का कहना था कि ट्रैक्टर चालक गाड़ी चलाना सीख रहा था. घटनास्थल पर शव के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा राष्ट्रविरोधी नारे भी लगाये जाने की बात भी प्रकाश में आयी है. हालांकि पुलिस ने राष्ट्रविरोधी नारे लगाये जाने की बात का खंडन किया है. स्थिति को अनियंत्रित होता देख एसपी कुमार आशीष की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाह हैदर गंज निवासी मो शफीक के सात वर्षीय पुत्र मो.मोसाहिद व पांच वर्षीय पुत्र मोसे उक्त स्थान पर साइकिल चला रहे थे.इसी बीच सीमेंट लदा एक ट्रैक्टर के चपेट में आने से दोनों बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इस हादसे में घायल बालक की पहचान आमना खातून के नौ वर्षीय पुत्र मो.एजाज के रूप में की गयी है.
शव के साथ घटनास्थल पर प्रर्दशन कर रहे लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग पर अड़े थे.घटना के संबंध में पूछे जाने पर नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस गंभीर रूप से जख्मी ट्रैक्टर चालक को लोगों के बीच से सुरक्षित निकाल कर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भरती कराया है.चालक की सुरक्षा को लेकर बल मुहैया कराया गया है.एसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले में असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुटी है.
इस संबंध में पुलिस एक प्राथमिकी दर्ज कर उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.एसपी ने बताया कि एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस की एक टीम को पूरे मामले पर नजर रखने को लेकर लगाया गया है.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर भारी पुलिस बल के साथ अंत्यपरीक्षण को लेकर सदर अस्पताल लायी है.
सदर अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील
स्थिति की नजाकत को देखते हुए सदर अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.एसपी के निर्देश पर भारी संख्या में शस्त्र बल को सदर अस्पताल में लगाया गया है.एसपी ने बताया कि शहर के तीनों थाना पुलिस को पूरे अंत्यपरीक्षण प्रक्रिया तक सदर अस्पताल में ही रहने का निर्देश किया गया है.एसपी ने बताया कि इस मामले में की पूरी वीडियो फुटेज तैयार की कर ली गयी है.वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी.एसपी ने बताया कि मौके पर किसी के द्वारा राष्ट्रविरोधी नारे लगाये जाने की कोई सूचना नहीं है.पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन