ट्रक व ट्रेलर में टक्कर,एक की मौत

बिहारशरीफ : गुरुवार की रात्रि एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर गाड़ी के चालक की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना पावापुरी ओपी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 के बकरा गांव के समीप घटी. यह हादसा एक ट्रक व ट्रेलर की सीधी भिड़ंत के उपरांत घटी. हादसे में जान गंवाने वाले ट्रेलर चालक की […]
बिहारशरीफ : गुरुवार की रात्रि एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर गाड़ी के चालक की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना पावापुरी ओपी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 के बकरा गांव के समीप घटी. यह हादसा एक ट्रक व ट्रेलर की सीधी भिड़ंत के उपरांत घटी. हादसे में जान गंवाने वाले ट्रेलर चालक की पहचान भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के मल्लवाह गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय के रूप में की गयी है. पावापुरी ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि छड़ से लदा ट्रेलर नवादा से बिहारशरीफ की ओर जा रहा था.
जैसे ही ट्रेलर उक्त स्थान पर पहुंचा कि बिहारशरीफ से आ रही एक ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गयी. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पावापुरी ओपी पुलिस ने घायल ट्रेलर चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है. इस संबंध में पुलिस द्वारा एक कांड दर्ज किया गया है. घटना के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




