इग्नू में बीएड की सीटों की कटौती पर प्रदर्शन
Updated at : 03 May 2017 2:33 AM (IST)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री व शिक्षामंत्री के फूंके पुतले बिहारशरीफ : इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सीटि ‘इग्नू’ में बीएड की 1300 सीटों में 98 फीसदी का कटौती कर मात्र 25 सीट की अनुमति देकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावेडकर ने सूबे के विधार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. उक्त बातें सोमवार को छात्र जदयू के मगध […]
विज्ञापन
प्रधानमंत्री व शिक्षामंत्री के फूंके पुतले
बिहारशरीफ : इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सीटि ‘इग्नू’ में बीएड की 1300 सीटों में 98 फीसदी का कटौती कर मात्र 25 सीट की अनुमति देकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावेडकर ने सूबे के विधार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. उक्त बातें सोमवार को छात्र जदयू के मगध विश्वविद्यालय पूर्वी भाग के अध्यक्ष धनंजय कुमार ने प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री के पुतला दहन के मौके पर कही. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सूबे के विद्यार्थियों के साथ विश्वातघात कर रही है.
इग्नू के द्वारा 1300 विधार्थी हर वर्ष शिक्षक प्रशिक्षण लेकर सूबे तथा देश की शिक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है. केंद्र सरकार ने बिहार के छात्रों का हक छिना है. छात्र नेता धनंजय कुमार देव ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी राजनीति कर रही है. प्रदेश सचिव गुड्डू यादव, बेटी यादव,
आलोक कुशवाहा आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर प्रकार के बिहार के विकास में बाधा खड़ी कर अपनी बची-खुची शाख भी बरबाद कर रही है. विगत विधानसभा चुनाव में बिहार में भाजपा की भारी पराजय से क्षुब्ध केंद्र सरकार बिहार की सारी योजनाओं की राशि में भारी कटौती पर बिहार से साथ नाइंसाफी कर रही है. छात्र जदयू इसे कभी बरदाश्त नहीं करेगा. छात्र जदयू के सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री तथा शिक्षा मंत्री का पुतला जलाकर नारेबाजी की गई है. इस मौके पर जदयू नेता डाॅ अमरेंद्र कुमार, निभाकर कुमार, गौरव कुमार, मुखिया राजेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश, मंटु कुशवाहा, विक्रम कुमार,
शाह फहद सहित दर्जनों विधार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




