जिले में दो साहित्यकारों के निधन से शोक

Updated at : 30 Apr 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में दो साहित्यकारों के निधन से शोक

बिहारशरीफ : जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार व कवि डॉ. (प्रो.) नेपाल नाथ मिश्रा एवं डॉ. (प्रो.) दशई सिंह का शुक्रवार को अचानक निधन हो गया. जिले के दो प्रसिद्ध साहितयकारों के एक ही दिन निधन होने से जिले के साहित्य जगत में शोक की लहर फैल गयी. नालंदा जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा शनिवार को […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार व कवि डॉ. (प्रो.) नेपाल नाथ मिश्रा एवं डॉ. (प्रो.) दशई सिंह का शुक्रवार को अचानक निधन हो गया. जिले के दो प्रसिद्ध साहितयकारों के एक ही दिन निधन होने से जिले के साहित्य जगत में शोक की लहर फैल गयी. नालंदा जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा शनिवार को शोकसभा का आयोजन कर दोनों साहित्यकारों को श्रद्धांजलि दी गयी. शोकसभा की अध्यक्षता करते हुए डॉ. दयानंद प्रसाद ने कहा कि शुक्रवार का दिन हिंदी जगत के लिए अशुभ साबित हुआ. इस दिन जिले के दो प्रखर साहित्यकार हमसे अलग हो गये. जिले के साहित्यकारों ने कहा कि दोनों साहित्यकार मानवीय भावों की नब्जों को पहचान कर रचनाएं की थी.

वे अपने लिए कम बल्कि समाज के लिए अधिक जीते थे. प्रो. दशई सिंह तो हिंदी के साथ-साथ तगही में भी खास दखल रखते थे. इन महान साहित्यकारों की रचनाएं ही अब हमारा मार्गदर्शन करेगी. इस मौके पर कवि अर्जुन प्रसाद बादल, कवि महेंद्र कुमार विमल, कवि उमेश प्रसाद, शिक्षाविद् भारत मानस, दीन दयाल सिंह, सुभाष चंद्र पासवान, गोपाल शरण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई समाजसेवियों ने दोनों साहित्यकारों को श्रद्धांजलि दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन