बिस्कुट फैक्टरी में करेंट लगने से मजदूर की मौत

हिलसा (नालंदा) : शहर के ख्रीस्त ज्योति स्कूल के पीछे स्थित पप्पा बिस्कुट उद्योग कंपनी में मंगलवार को करेंट लगने से काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गयी. बताया जाता है कारीगर जेनेरेटर बंद करने गया था, तभी उसे करेंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया. आनन-फानन में कंपनी मालिक […]
हिलसा (नालंदा) : शहर के ख्रीस्त ज्योति स्कूल के पीछे स्थित पप्पा बिस्कुट उद्योग कंपनी में मंगलवार को करेंट लगने से काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गयी. बताया जाता है कारीगर जेनेरेटर बंद करने गया था, तभी उसे करेंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया. आनन-फानन में कंपनी मालिक ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में ले गया. परंतु चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक हिलसा शहर निवासी भरत प्रसाद के पुत्र कारू कुमार बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




