चोरी की स्कॉर्पियों के साथ चार युवक हुए गिरफ्तार

Updated at : 19 Apr 2017 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की स्कॉर्पियों के साथ चार युवक हुए गिरफ्तार

एकंगरसराय (नालंदा) : तेल्हाड़ा थाने की पुलिस ने सोमवार की रात में केला बिगहा गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक स्कॉर्पियो के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार के अनुसार, गिरफ्तार युवक पटना जिले के खगौल लख पर निवासी रवींद्र नट, सूरज नट, दीपक ठाकुर व चेक […]

विज्ञापन

एकंगरसराय (नालंदा) : तेल्हाड़ा थाने की पुलिस ने सोमवार की रात में केला बिगहा गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक स्कॉर्पियो के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार के अनुसार, गिरफ्तार युवक पटना जिले के खगौल लख पर निवासी रवींद्र नट, सूरज नट, दीपक ठाकुर व चेक पोस्ट दीदारगंज निवासी लुच्चु नट अपना नाम व पता बताया है.

चारों युवक चोरी की वाहन से बकरी चुराने का धंधा काफी दिनों से करते आ रहे हैं. ग्राहक मिलने पर चोरी के सामान बेच देते थे. इनके पास से दो टॉर्च, दो चाकू, काले रंग के प्लास्टिक का छह पीस टेप भी बरामद किया गया है.

मंगलवार को चारों युवकों को हिलसा न्यायालय भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन