नालंदा : पड़ोसियों के आपसी विवाद ने ले ली एक मासूम की बलि, कुएं में मिला शव

Updated at : 03 Apr 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा : पड़ोसियों के आपसी विवाद ने ले ली एक मासूम की बलि, कुएं में मिला शव

बिहारशरीफ : सारे थाना क्षेत्र के भैरो बिगहा गांव स्थित एक कुएं से शनिवार की सुबह पांच वर्षीय बालक के शव को पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान गांव निवासी लाल बहादुर प्रसाद सिंह के पुत्र अंगद कुमार के रूप में की गयी है. मृतक के दादा रामचंद्र सिंह ने सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : सारे थाना क्षेत्र के भैरो बिगहा गांव स्थित एक कुएं से शनिवार की सुबह पांच वर्षीय बालक के शव को पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान गांव निवासी लाल बहादुर प्रसाद सिंह के पुत्र अंगद कुमार के रूप में की गयी है. मृतक के दादा रामचंद्र सिंह ने सदर अस्पताल में बताया कि उनका पोता पिछले 25 मार्च को घर के समीप खेलते हुए गायब हो गया था. इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को देते हुए परिवार के स्तर से बालक की खोजबीन की जा रही थी.

रविवार की सुबह घर के पास एक पानी भरे कुएं से बालक का शव बरामद किया गया. मृतक के दादा का आरोप है कि पड़ोसी द्वारा ही बालक को अगवा कर उसकी हत्या गला दबा कर शव को कुएं में फेंक दिया गया. पीड़ित परिजन ने बताया कि पड़ोसी आये दिन बेवजह झगड़ा किया करता था. इस संबंध में पीड़ित परिजन के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है. शव को अंत्यपरीक्षण के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल लाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन