सेक्सुअल ह्रासमेंट के विरोध में प्रदर्शन

राजगीर : सेक्सुअल ह्रासमेंट के गंभीर मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्व विद्यालय मे बुधवार के दिन 40 की संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल व धरने पर बैठ गये. छात्र-छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्व विद्यालय के कार्यालय परिसर मे बैनर व पोस्टरों के साथ प्रदर्शन करते हुए नारे बाजी की. वहीं उन्होंने विश्वविद्यालय […]
राजगीर : सेक्सुअल ह्रासमेंट के गंभीर मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्व विद्यालय मे बुधवार के दिन 40 की संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल व धरने पर बैठ गये. छात्र-छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्व विद्यालय के कार्यालय परिसर मे बैनर व पोस्टरों के साथ प्रदर्शन करते हुए नारे बाजी की.
वहीं उन्होंने विश्वविद्यालय कार्यालय के मुख्य द्वार पर कई स्लोगन लिखे पोस्टर चिपका कर अपना जबरदस्त विरोध प्रदर्शन भी किया. छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय के वर्तमान प्रभारी वाईस चांसलर सह इतिहास के डीन प्रो० पंकज मोहन द्वारा खिलाफ मामले को रफा-दफा करने का सांकेतिक विरोध को भी जाहिर किया. प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने बताया कि इतिहास के दो छात्र क्रमश: बक्सर के शशांक शेखर पांडेय व गया के अमन वर्मा द्वारा विश्वविद्यालय के कुछ छात्राओं के साथ सैक्सुअल हर्रास्समेंट का घिनौना खेल खेल जा रहा था. दोनो ही इतिहास के द्वितिय वर्ष के छात्र हैं .
यह घृणित कार्य लगभग दो साल से उन दोनो के द्वारा विश्वविद्यालय परिसर मे चल रहा था. जिसके बारे मे पीड़ित छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को इस बात की शिकायत की और उन दोनों छात्रों को विश्वविद्यालय से बर्खास्त करने की मांग भी की. उन्होंने आगे बताया कि इस घटना के गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आई सी सी यानि इंटरनल कंप्लेन कमिटी का गठन कर सघन जांच की कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ तो की. मगर उक्त दोनो छात्रों की तरफदारी करते हुए वर्तमान प्रभारी वाईस चांसलर सह इतिहास के डीन प्रो० पंकज मोहन के द्वारा जांच को प्रभावित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




