दीवार बनाने को लेकर दो गुट भिड़े, प्राथमिकी

Updated at : 02 Mar 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
दीवार बनाने को लेकर दो गुट भिड़े, प्राथमिकी

नगरनौसा : स्थानीय थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में बीते दिन दीवार लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये. इस संबंध में दोनों तरफ से स्थानीय थाना में मारपीट करने का आरोप लगा कर प्राथमिक दर्ज करायी है. पहला पक्ष उमेश पासवान ने गांव के ही दो लोग जयनंद गोप एवं अजित कुमार […]

विज्ञापन

नगरनौसा : स्थानीय थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में बीते दिन दीवार लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये. इस संबंध में दोनों तरफ से स्थानीय थाना में मारपीट करने का आरोप लगा कर प्राथमिक दर्ज करायी है. पहला पक्ष उमेश पासवान ने गांव के ही दो लोग जयनंद गोप एवं अजित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

अपने दर्ज कराये मामले में उमेश पासवान ने कहा है कि मैं करीब 15 वर्ष पूर्व गांव के ही अपने जमीन पर गांव के ही पंच एवं बुजुर्ग के कहने पर मकान के पश्चिम एवं दक्षिण में तीन फीट जमीन छोड़ मकान बनाया था.

उपरोक्त मेरा जमीन पर कब्जा करने के नीयत से दोनों लोग मिस्त्री व लेवर लाकर दीवार लगाने का कार्य करने लगे. जब मैं इसका विरोध किया तो आरोपित लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. दूसरा पक्ष जयचंद प्रसाद ने गांव के ही उमेश पासवान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. अपने दर्ज मामला में जयचंद प्रसाद ने कहा है कि मैं अपने जमीन को सीओ के आदेशानुसार अमिन से नापी करा अपना जमीन पर दीवार लगा रहा था कि उपरोक्त लोग कार्य स्थल पर आ कर दीवार लगाने का कार्य पर रोक लगा कर गाली गलौज करते हुए बगल में रखा ईंट के टुकड़े से फेंक के मारने लगा. जिससे मेरा पुत्र अजित कुमार आया और बीच बचाव करने लगा. बीच बचाव करने के दौरान ईंट के टुकड़ा लगने से वो घायल हो गया. इसी दौरान उमेश पासवान ने मेरा पुत्र के हाथ का घड़ी छीन लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन