बैंकों की हड़ताल से 20 करोड़ का कारोबार ठप
Updated at : 01 Mar 2017 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

बैंक की शाखाओं में दिन भर लटके रहे ताले, कर्मियों ने किया प्रदर्शन बिहारशरीफ : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को जिले के सभी बैंक की शाखाएं बंद रही. बैंककर्मियों की इस हड़ताल से जिले में करीब 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है.. विभिन्न […]
विज्ञापन
बैंक की शाखाओं में दिन भर लटके रहे ताले, कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बिहारशरीफ : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को जिले के सभी बैंक की शाखाएं बंद रही. बैंककर्मियों की इस हड़ताल से जिले में करीब 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है.. विभिन्न बैंकों की शाखाओं के पास मांगों को लेकर कर्मी प्रदर्शन करते रहे हैं. बैंक कर्मियों की इस हड़ताल के कारण बैंक ग्राहकों को भारी फजीहत हुई हैं. बैंक कर्मियों ने इस दौरान नोटबंदी के दौरान अधिक काम कराने के लिए ओवरटाइम का भुगतान करने, ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाने,
अनुकंपा के आधार पर नौकरी, ठेकेदारी प्रथा को बंद करने, एनपीए की वसूली सरकार द्वारा किये जाने तथा दंडात्मक कार्रवाई करने, केंद्र सरकार के आधार पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेंशन देने, बैंक टाइम को पांच का करने, हड़ताल के कारण हुए नुकसान की भरपाई भारत सरकार को करने की मांग केनरा बैंक से की. लीड बैंक प्रबंधक, एसबीआइ के चीफ मैनेजर एवं केनरा बैंक के राज्य समिति के उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने इस हड़ताल को पूरी तरह सफल बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




