ePaper

नालंदा में ट्रक ने दारोगा सहित दो को रौंदा, मौत

Updated at : 20 Jan 2017 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा में ट्रक ने दारोगा सहित दो को रौंदा, मौत

बिहारशरीफ/रहुई : नालंदा जिले के वेना थाने के पास एनएच-31 पर गुरुवार की शाम एएसआइ रामजनम सिंह व चौकीदार के पुत्र को ट्रक ने कुचल दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. एएसआइ रामजनम सिंह रोहतास जिले के कोपाडीह गांव और चौकीदार का पुत्र वेना थाने के कमलबीघा का रहनेवाला था. किसी केस […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ/रहुई : नालंदा जिले के वेना थाने के पास एनएच-31 पर गुरुवार की शाम एएसआइ रामजनम सिंह व चौकीदार के पुत्र को ट्रक ने कुचल दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. एएसआइ रामजनम सिंह रोहतास जिले के कोपाडीह गांव और चौकीदार का पुत्र वेना थाने के कमलबीघा का रहनेवाला था. किसी केस के सिलसिले में एएसआइ रामजनम सिंह चौकीदार के पुत्र मुकेश को साथ लेकर बाइक से जा रहे थे. थाना परिसर से निकलते ही एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना से गुस्साये कमलबीघा के ग्रामीणों ने एनएच-31 को जाम कर वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. नाराज ग्रामीणों ने करीब 20 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया.
बताया जाता है कि थाने का चौकीदार बीमार था. उसकी जगह उसका पुत्र मुकेश कुमार चौकीदार की ड्यूटी करने के लिए आया था. हालांकि पुलिस ने चौकीदार का नाम नहीं बताया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन